Independence Day के दिन कौन-कौन से खिलाड़...

S

| Updated on August 14, 2018 | Sports

Independence Day के दिन कौन-कौन से खिलाड़ी सम्मानित होंगे ?

2 Answers
744 views
logo

@shersingh5259 | Posted on August 14, 2018

0 Comments
logo

@shersingh5259 | Posted on August 14, 2018

इस वर्ष Common Wealth games में हरियाणा के खिलाड़िओ द्वारा इतिहास रचा गया | India medal list में तीसरे स्थान पर रहा जिसका सबसे बड़ा कारण हरियाणा के खिलाडी थे | हरियाणा के खिलाड़िओ द्वारा 22 medal अपने नाम किये गए |हरियाणा भारत का वह एकलौता राज्य है जिसके खिलाड़िओ ने इतने medals जीते | यदि हरियाणा एक अलग राष्ट्र होता तब भी वह पदक तालिका में अपने लिए आठवाँ स्थान अर्जित कर लेता |

हरियाणा सरकार द्वारा यह घोषणा की गयी है की इस 15 अगस्त , स्वंत्रता दिवस के समारोह में हरियाणा के सभी खिलाड़िओ को इनाम दिए जायँगे | हरियाणा सरकार के अनुसार स्वर्ण पदक विजेताओं को 1 .5 करोड़ की राशि , रजत पदक विजेताओं को 75 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख की राशि दी जायगी | यह सूचना खुद खेल मंत्री अनिल विज ने लोगो को दी |

अनिल विज ने अपने tweet में लिखा :

हरियाणा के खिलाड़िओ जिन्होंने Common Wealth Games में विभिन्न medals अपने नाम किए उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा नौकरियाँ दी जायँगी | स्वर्ण पदक विजेताओं को class - A की नौकरियाँ . रजत पदक विजेताओं को class -B की नौकरियाँ और कांस्य पदक विजेताओं को class -C की नौकरियाँ प्रदान की जायँगी |

हरियाणा के खिलाड़िओ के दमदार प्रदर्शन ने पूरे भारत को प्रभावित किया है | जहाँ एक तरफ हरियाणा में सबसे अधिक लिंग विभिन्नता है ( प्रति 1000 लड़को पर लगभग 832 लड़कियों का अनुपात ) वहीं दूसरी ओर हरयाणा से लड़कियों का इतना अच्छा खेल में प्रदर्शन एक मिसाल के रूप में सामने आता है |

हरियाणा के जिन खिलाड़िओ को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जायगा उनमे बजरंग पुनिया , विनेश फोगट ,सुमित मलिक , अनीश भनवाला , मनु भाकर,नीरज चोपड़ा ,विकास कृष्णन गौरव सोलंकी ,सचिन चौधरी ,नमन तंवर ,अमित पंघाल ,सीमा पुनिया संजीव राजपूत ,साक्षी मालिक बबिता कुमारी आदि नाम प्रमुख है |

Loading image...
picture courtesy -Sportswallah
0 Comments