S
Updated on Apr 2, 2019others

क्या ऐसा जरुरी है कि लड़कियों को पिंक और लड़कों को ब्लू रंग पसंद आता है?

2
1 Answers

P
Updated on Apr 2, 2019
मॉडर्न वर्ल्ड में रह कर भी हमें ऐसी बातों की चर्चा करनी पड़ती है कि क्या सच में लड़कियों को पिंक और लड़कों को ब्लू रंग पसंद आता है | लेकिन आपको बता दूँ भले ही हम टेक्नोलॉजी से घिरे मॉडर्न सोसाइटी में रहते हो लेकिन आज भी बहुत सारे लोगों की ऐसी धारणा है की लड़कियों को गुलाबी रंग और लड़को को ज़्यदातर ब्लू रंग ही पसंद आता है, और कोई भी लड़का ज्यादायतर गुलाबी रंग पहनना पसंद नहीं करता है |

Article image (courtesy-Discover Magazine Blogs)

कितनी अजीब बात है की अगर कोई लड़का गुलाबी रंग की शर्ट या टी-शर्ट पहन लें तो लोग उसे चिढ़ाने लगते है की ये कैसा लड़कियों की पसंद का रंग पहन लिया | इन्ही घटनाओं को देख कर यह बात से मन में बार बार आती है भले ही आज हम चाँद पर जा सकते हो लेकिन लड़की और लड़कों में असमानता वाली सोच को बदल पाना आज भी बहुत मुश्किल है |

Article image (courtesy-Dailybreak)

हालांकि ज्यादातर लोग इस बात की सच्चाई को नहीं जानते की क्यों लड़कियों के लिए गुलाबी रंग चुना जाता है और लड़कों के लिए ब्लू रंग | लड़कियों के लिए गुलाबी और लड़कों के लिए ब्लू रंग इस बात की जड़ फ्रेंच फैशन की दी हुई है | उनके मुताबिक जेंडर कलर पेयरिंग जैसे गुलाबी यानि महिलाएं और नीला यानी पुरुषों के लिए ईजाद किया गया है। इस बात को हम सभी जानते है की पेरिस को फैशन दुनिया का बेताज बादशाह माना जाता है , और साल 1940 से इसे फैशन दुनिया की राजधानी कहा जाने लगा , इसलिए 1940 में जब महिलाएं गुलाबी रंग और पुरुष नीले रंग के कपड़ों को ज्यादा तवज्जो देने लगे थे उसके बाद से फ्रांस ने इस बात को अहमियत दीकि लड़कियों को गुलाबी और लड़को को ब्लू रंग पसंद आता है उसके बाद से यह बात पूरी दुनिया में फ़ैल गयी |


1