क्या IPL 2019 में युवराज सिंह का MI टीम में शामिल होना सही है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


श्याम कश्यप

Choreographer---Dance-Academy | पोस्ट किया | खेल


क्या IPL 2019 में युवराज सिंह का MI टीम में शामिल होना सही है ?


0
0




(BBA) in Sports Management | पोस्ट किया


IPL वर्तमान समय में क्रिकेट प्रेमियों की जान बन गया है | इसमें खेलने वाली पूरी 8 टीम है और जिसके लिए हर टीम खिलाड़ी को खरीदती है | ऐसा कहा जा सकता हैं कि यहां खिलाड़ियों की बोली लगती है और हर टीम अपने लिए खिलाड़ियों को खरीद लेती है |


ये तो रही IPL की बात अब बात करते हैं युवराज सिंह के बारें में , जिसको इस साल IPL 2019 में मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रूपए में खरीदा | साल 2018 में युवराज सिंह किंग्स 11 पंजाब में थे और इस साल युवराज सिंह MI की टीम में शामिल हुए हैं | पिछले साल किंग्स 11 पंजाब ने युवराज सिंह को 2 करोड़ रूपए में खरीदा था और इस साल पंजाब ने युवराज को रिलीज़ कर दिया जिस कारण युवराज सिंह ने अपना बस प्राइज आधा कर के 1 करोड़ रूपए कर दिया |

एक तरह से देखा जाएं तो युवराज का MI टीम में शामिल होना बिलकुल सही फैसला है , क्योकिं उनके साल 2018 का ख़राब प्रदर्शन को देखकर तो यही लग रहा था कि उन्हें शायद ही अपनी टीम में कोई शामिल करेगा | जब IPL टीम में खिलाड़ियों को चुना जा रहा था तब युवराज के फेन्स यही इंतज़ार में थे कि कोई तो टीम युवराज सिंह को खरीद ले , फिर MI ने युवराज सिंह को खरीद लिया और अब वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे है | अब देखना यह होगा की इस साल उनका प्रदर्शन क्या कहता है |


Letsdiskuss (Courtesy : NDTV Sports )



0
0

');