इस नवरात्री कलश स्थापना का क्या समय है, ...

A

| Updated on October 9, 2018 | Astrology

इस नवरात्री कलश स्थापना का क्या समय है, कैसे करें स्थापना ?

1 Answers
799 views
S

@seemathakur4310 | Posted on October 9, 2018

कल अर्थात 10 अक्टूबर 2018 से नवरात्री शुरू है | हिन्दू धर्म में त्यौहार एक के बाद एक आते ही रहते है | हिंदी धर्म में नवरात्री का बहुत ही महत्व होता है, और सबसे महत्वपूर्ण कलश की स्थापना करना होता है |
कलश रखने का सही समय :-

कलश स्थापना का सही दिन 10 अक्टूबर 2018 और सुबह महूर्त 6:22 से 7:25 तक ही रहेगा | इस बार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटे दो मिनट तक ही रहेगा |
कैसे करें कलश स्थापना :-

- नवरात्री के पहले दिन सुबह उठकर स्नान करें, उसके बाद माता दुर्गा,गणेश जी, नवग्रह ,कुबेर की मूर्ति के साथ आप कलश की स्थापन करें |

- कलश के ऊपर रोली(लाल सिन्दूर) से ॐ लिखें और कलश पर मोली बाँध दें | जब आप कलश की स्थापना करें तो इस बात का ध्यान रखें कि कलश को अपने पूजा स्थान में पूर्व के कोण की तरफ रखना है |

- कलश रखने से पहले आप कलश रखने के स्थान पर मिट्टी और उस पर सात अनाज मिलकर डालें |

- अब आप कलश में जल भरे और थोड़ा सा गंगाजल डालें और आम की पत्तियों को सजाकर उसके ऊपर लाल कपड़े से बंधा
हुआ नारियल रहें और फिर 'ॐ भूम्यै नमः' ये मंत्र कहते हुए कलश को सात अनाजों सहित मिट्टी के ऊपर रख दें |
आवश्यक बात :-

अगर किसी कारणवश आप शुभ महूर्त में कलश की स्थापना नहीं कर पाए तो आप 10 अक्टूबर को सुबह 11:36 बजे से 12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश की स्थापना कर सकते हैं |

Loading image...

नवरात्री मे कलश रखने का क्या महत्व है ,और कलश रखने का सही महूर्त क्या है ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -


0 Comments