H
Answered on Jul 2, 2019
कोचिंग इंडस्ट्री एक घोटाला है कि नहीं!!! यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा पक्ष देख रहे हैं। मेरा बेटा पिछले साल आईआईटी बॉम्बे में चयनित हुआ है। मेरे बेटे की जेईई यात्रा के दौरान मैंने जो अनुभव किया वह निम्नवत है।
अगर किसी अच्छे कोचिंग संस्थान में पढ़ाई न की गई हो तो अच्छी आईआईटी में प्रवेश मिलना करीब करीब असंभव है।
करीब करीब सभी साधन संपन्न लोग अपने बच्चों को कोचिंग संस्थानों में दाखिला दिलाते हैं।
कोचिंग के दौरान सवाल हल करने की गति बढ़ जाती है।
React