R
Answered on Mar 20, 2019
भारतीय मीडिया की अगर बात की जाए तो यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि आज के समय की मीडिया बिकी हुई है | यह उस राजनीती दलों का प्रचार करती है जो इन्हें पैसे देती है या किसी भी प्रकार की सुख सुविधा देती है | यह बात साफ़ दिखाई देती है, आज कल के समय में मीडिया ऐसा कोई काम नहीं करती जिसको देख करमैं ये कह सकूँ की यह तारीफ के काबिल है |
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जो कि पूरी दुनिया का सबसे प्रसिद्द शिक्षण संस्थानों में से एक है, उसके एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि बहुत से राजनीतिक दल फर्जी खबरें फ़ैलाने के लिए मीडिया का प्रयोग करते हैं | वैसे ये बात सभी जानते हैं कि मीडिया क्या करती है | मीडिया सिर्फ वो काम करती है जिसमें उसको फायदा दिखाई देता है |
जैसे ही चुनाव आते हैं तो सभी मीडिया वाले चुनाव प्रचार में लग जाते हैं, बेशक वो एक ख़बर के तौर पर ही सही पर प्रचार करते हैं | किसी भी पार्टी के अध्यक्ष कहीं भी जाते हैं तो मीडिया उनकी पल-पल की ख़बर रखते हैं | वैसे इसको मैं पूरी तरह गलत नहीं कह सकतापरन्तु ये पूरी तरह सही भी नहीं है |
मीडिया के लिए ऐसी कई खबरें हैं, जहां तक उन्हें पहुंचना चाहिए और जिसके बारें में आम जनता को भी जानकारी होनी चाहिए | सिर्फ यह नहीं कि कौन सी पार्टी के अध्यक्ष कहा गए या किसने आज क्या खाना खाया या फिर मोदी जी ने कौन सी मीटिंग में क्या पहना , इन सबके बाद भी बहुत कुछ है जो मीडिया को ख़बरों में दिखाना चाहिए जो कि सही है |
(Courtesy : IndiaEducation)React