Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R

Ram kumar

May 7, 2019astrology

अक्षय तृतीया पर क्या कोई खास पूजा होती है ?

1 Answers
6

K
@kanchansharma3716May 7, 2019

आज अक्षय तृतीया है, अक्षय तृतीया वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आता है | आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है, इस दिन की गई पूजा बहुत ही शुभ मानी जाती है और इस दिन पूजा का अच्छा फल मिलता है | शास्त्रों के अनुसार आज के दिन किया गया दान-पुण्य बहुत ही शुभकारी होता है | आज के दिन पूजन करने से हमेशा लक्ष्मी का वास घर में बना होता है |


अक्षय तृतीया पर माँ लक्ष्मी को मानाने के कुछ उपाय :-
- अक्षय तृतीया के दिन सोने के गहने खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है |

- अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांध कर पूजा के स्थान में रखना चाहिए और साथ ही माँ लक्ष्मी की केसर और लाल फूल से पूजा करना चाहिए | ऐसा करने से घर में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आती और घर में भण्डार भरे रहतें हैं |

- आज की पूजा के समय लक्ष्मी और विष्णु का पूजन करना होता और दोनों की पूजा के साथ तुलसी माँ का पूजन करना न भूलें, तुलसी भगवान विष्णु की बहुत प्रिय है, और तुलसी पूजन कर के घर में सुख बना रहता है और कभी आर्थिक परेशानी नहीं आती |

Article image
(Courtesy : Cosmic Insights )

- अक्षय तृतीया के दिन सिर्फ पूजन ही नहीं बल्कि दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है | इस दिन चने की दाल, ककड़ी, तरबूज और सत्तू-घी-शक्कर इन सब का दान करना शुभ होता है | इस दिन सत्तू का दान ही नहीं बल्कि इसका सेवन भी लाभदायक होता है |

- इस दिन एक लाल कपड़े में रोली, पूजा की सुपाड़ी एवं सिक्का बांधकर अपने धन के स्थान में रख दें, इससे आपके व्यवसाय में कभी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी |

- जिनका विवाह आज के दिन होता है, तो यह बहुत ही शुभ होता है और इस दिन किये जाने वाले दान में सबसे महत्वपूर्ण दान कन्यादान माना जाता है |

यह कुछ उपाय है , जिनका पालन कर के आप आज की पूजा का पूरा फल पा सकते हैं |

Article image (Courtesy : girlsglamour )


0
3