S
Updated on Jul 11, 2019entertainment

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे किस फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है?

2
1 Answers

A
Answered on Jul 11, 2019

पूरे बॉलीवुड में अपने चर्चें आम करने के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' फिल्म के रीमेक में बड़े पर्दें पर नजर आने वाली है जिसमें मुख्य किरदार में वह चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय के साथ नजर आएंगे | फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों इन दिनों लखनऊ में हैं और कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने इम्तिाज अली की फिल्म आज कल की शूटिंग सारा अली खान के साथ खत्म की है।कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं।


Article image

courtesy -India Today

आपको बता दें जब एक इंटरव्यू में अनन्या से कार्तिक के लिए कुछ सवाल पूछें गए तो उन्होनें बताया की कार्तिक किस एक्ट्रेस के साथ ऑन स्क्रीन बेस्ट लगते हैं।
अनन्या पांडे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्हें कार्तिक आर्यन का पेयर किस एक्ट्रेस के साथ अच्छा लगता है। जिसका जवाब देते हु अनन्या ने कहा- मुझे लगता है वह सभी के साथ अच्छे लगते हैं। कार्तिक बहुत ही हैंडसम लड़का है।
अनन्या से जब उनकी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हमने फरवरी में तीन दिन के लिए फिल्म की शूटिंग की थी। मगर अब मैं दो महीने के लिए लखनऊ जा रही हूं। मैं बहुत ज्यादा एक्साइटिड हूं। मैंने कार्तिक के साथ शूट किया है मगर अभी तक भूमि के साथ शूट का मौका नहीं मिला है। कार्तिक एक बहुत अच्छे एक्टर हैं। उनका भाषा पर कमांड बहुत अच्छा है। वह सिर्फ अपनी लाइन्स के बारे में नहीं सोचते बल्कि सीन को बेहतर बनाने के बारे में सोचते हैं। वह मुझे हमेशा हंसाते रहते हैं।


1