Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Aug 24, 2018entertainment

कौन-कौन सी बॉलीवुड हस्तियों ने केरल के लिए Donation दिया है ?

1 Answers
0

S
@seemathakur4310Aug 24, 2018

केरल में आयी भयानक बाढ़ तबाही का वो भयानक मंज़र हमारे सामने लाती है जो दिल दहलाने वाला है | लाखो लोगों के घर उजाड़ गए है,हज़ारों ने अपना सबकुछ खो दिया है और सैंकड़ो की जान चली गयी है | इस मुश्किल की घड़ी में केरला को हमारी ज़रूरत है |


सरकार द्वारा Kerala Relief Fund की शुरुआत हुई है जिसके द्वारा लोग केरल के लिए डोनेशन देकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं | इस मुहीम में देश भर से लोग केरल की मदद कर रहे हैं जिसमे बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं | अमिताभ बच्चन,आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडेज ,अक्षय कुमार ,अनुष्का शर्मा और ह्रितिक रोशन जैसे सितारों ने केरला के ली लाखों की राशि दान की है साथ ही अपनी पुरानी चीज़े भी दान की हैं | जॉन अब्राहम, शहीद कपूर,अर्जुन कपूर,विद्या बालन,विवेक ओबरॉय,श्रद्धा कपूर और वरुण धवनआदि हस्तियों ने भी बड़ी मात्रा में केरला के लिए डोनेशन दिया है |

Bollywood donates for Kerala
बॉलीवुड सितारे केवल दान नहीं कर रहे बल्कि tweet के माध्यम से अन्य लोगों को भी दान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं | यह बहुत ही अच्छी बात है की सभी लोग चाहे वह बॉलीवुड हस्तियां हों या आम आदमी केरल की मदद के लिए सामने आ रहे हैं | बाढ़ जैसी आपदा कोई छोटी आपदा नहीं होती ओर यदि हम इंसानियत के नाते भी किसी की मदद न कर सके तो हम इंसान कहलाने लायक नहीं |

0
1