कौन से भारतीय खिलाड़ी Asian Games 2018 में पदक जीत सकते हैं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Vansh Chopra

System Engineer IBM | पोस्ट किया | खेल


कौन से भारतीय खिलाड़ी Asian Games 2018 में पदक जीत सकते हैं?


0
0




Creative director | पोस्ट किया


भारतीय खिलाड़ियो का Asian Games 2018 में अबतक का प्रदर्शन अच्छा रहा है | 20 अगस्त 2018 तक इन भारतीय खिलाड़िओ ने पदक जीते हैं :


1 - निशानेबाजी में दीपक कुमार ने 20 अगस्त को भारत के लिए पहला रजत पदक जीता है |

Letsdiskuss picture courtesy -DNA India

2 - बजरंग पुनिया ने 19 अगस्त को कुश्ती (wrestling ) में भारत के लिए Asian Games में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है |

picture courtesy -Catch Hindi

3 - भारत के लिए 19 अगस्त के दिन 18 वी Asian Games में भारत के लिए पहला कांस्य पदक रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला ने शूटिंग में जीता है |

picture courtesy -The Indian Express


1
0

amankumarlot@gmail.com | पोस्ट किया


इस शनिवार से विश्व के दुसरे सबसे बड़े खेल Asian games Indonesia में शुरू होने वाले है |भारत से हज़ारो खिलाडी इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं | यह वर्ष भारत के लिए विभिन्न खेलों कि दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा | भारतीय खिलाड़िओ ने अनेको खेलों में सर्वोच्च प्रदर्शन किया जिनमे हिमा दास , विनेश फोगट ,PV सिंधु ,नीरज चोपड़ा जैसे खिलाडी प्रमुख हैं |

Letsdiskuss picture credits -krjogja.com

जिन खेलों के खिलाड़ियों से Asian Games 2018 में पदक जीतने कि उम्मीद है वह निम्नलिखित हैं :

विनेश फोगट ,सुशील कुमार ,बजरंग पुनिया - Wrestling

विनेश फोगट के इस वर्ष के प्रदर्शन को देखें तो वह Asian games में Gold medal लाने कि पक्की हकदार लगती हैं | साथ ही सुशील कुमार बहुत से बड़े खेलों में भारत के लिए पदक लाये हैं तो उनसे पदक की उम्मीदें हैं | अंतर्राष्ट्रीय खेलों में लगातार 3 बार जीतने वाले बजरंग पुनिया पर सभी कि नज़रे टिकी हुई हैं | हो सकता है इन खेलों में भी वह स्वर्ण पदक जीत लाए |

हिमा दास ,नीरज चोपड़ा , सीमा पुनिया - Athletics

इन तीन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपने सर्वोच्च प्रदर्शन से athletics का स्तर बड़ा दिया है | हिमा दास Athletics की टीम को lead करेंगी | यह तीन वह खिलाडी हैं जिनसे भारत को पूरी उम्मीदे है कि यह भारत के लिए gold लेकर आयंगे |

साइना नेहवाल ,PV सिंधु - Badminton

यह वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्वभर में भारतीय बैडमिंटन एक डंका बजाया है | इन खिलाड़ियों पर इतना तो सभी को यकीन है कि ये जीत कर ही लौटेंगे |

asian games
picture credits -tribuneindia.com

दीपा कर्माकर - Artistic gymnastics

ओलंपिक्स से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने वाली दीपा कर्माकर जब फिर से gymnastics में लौटी तो उन्होंने भारत को Global gymnastics event में उसका पहला स्वर्ण दिलाया | हमे पूरा भरोसा है को दीपा Asian Games भी भारत के लिए Gold लेकर आयंगी |

Asian games picture courtesy -YouTube

मनिका बत्रा -Table tennis

Commonwealth games में चार अलग events में चार मैडल जीतने वाली मनिका बत्रा के सामने सफलता के दरवाजे खुले हुए हैं | मनिका बत्रा भारत कि पहली महिला है जिन्होंने टेबल टेनिस में एकल खेल में स्वर्ण पदक जीता | उम्मीदे है कि मनिका Asian games में भी स्वर्ण से कम में नहीं लौटेंगी |

manika batra
picture courtesy -Twitter


0
0

');