J
Jessy Chandra· 8 साल पहले
लेखक

क्या computer जैसे कोर्स करके कोई नौकरी पा सकता है ?

1
891

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया08/01/26

हाँ, बिल्कुल! ✅

आज के समय में लगभग हर कंपनी को कंप्यूटर स्किल्स वाले लोगों की ज़रूरत होती है।

💼 कंप्यूटर कोर्स के बाद मिलने वाली कुछ नौकरियाँ:
✔️ Computer Operator
✔️ Data Entry Operator
✔️ Office Assistant
✔️ Graphic Designer
✔️ Digital Marketing Executive
✔️ Tally Accountant
✔️ Web Developer
✔️ Hardware & Networking Technician

📚 लेकिन याद रखें—
सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि आपकी स्किल और प्रैक्टिकल नॉलेज ही आपको नौकरी दिलाती है।

यदि आप भी अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज ही एक प्रोफेशनल कंप्यूटर कोर्स जॉइन करें और अपने भविष्य को नई दिशा दें।

🚀 आज सीखें, कल कमाएँ!

digitalcomputer academy
best computer institute in mundka
प्रोफ़ाइल देखें

Digital Computer Academy is the Best Computer Institute in Mundka, committed to delivering high-quality, job-oriented computer education. We offer industry-focused courses in Basic Computer, DCA, ADCA, Tally Prime, Advanced Excel, Graphic Designing, Digital Marketing, Web Designing, Programming, and more. With experienced trainers, practical hands-on learning, modern computer labs, industry-recogn

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/28/23

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि क्या कंप्यूटर जैसे कोर्स करके कोई नौकरी पा सकते हैं। जी हां कंप्यूटर कोर्स करके बहुत सी नौकरी पाई जा सकती है। क्योंकि आज का वर्तमान समय डिजिटल हो गया है किसी भी कार्य को करने के लिए अब कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है यदि आपने कंप्यूटर का कोर्स किया है तो आपको किसी भी क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। यहां तक कि आपको सरकारी नौकरी भी मिल सकती है जिसकी अच्छी खासी सैलरी होती है। कंप्यूटर कोर्स करके आप बैंक में भी जॉब कर सकते हैं।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/06/18

आजकल कि भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में जितना सीखो, जितना पढ़ो कम है | व्यक्ति 12वी पास करके भी नौकरी कर रहे है और लोग ग्रेजुएट होकर भी घर पर बैठे हैं | फर्क केवल एक है और वह है उनका ज्ञान | जी हाँ ! ज्ञान, वह ज्ञान जो शायद 12वी पास किये वाले के पास है और ग्रेजुएशन वाले के पास नहीं है | आपका सवाल है कि क्या व्यक्ति कंप्यूटर जैसे कोर्स करके नौकरी पा सकता है या नहीं, और इस पर मेरा जवाब है कि क्यों नहीं ? व्यक्ति कंप्यूटर जैसे कोर्स करके बहुत ही आसानी से नौकरी पा सकता है |


आज इंटरनेट के जमाने में कंप्यूटर से होने वाले हज़ारों काम है जिनके लिए लाखो नौकरियां है | यह नौकरियां भी कुछ ऐसी वैसी नहीं हैं, यह आपको उचित कीमत भी दिलाएगी और सम्मान भी | निम्लिखित कुछ ऐसे कंप्यूटर जैसे अथवा कंप्यूटर से जुड़े कोर्स हैं जिन्हे करके व्यक्ति आसानी से कोई नौकरी पा सकता है |

Graphic designing

यह एक ऐसा कोर्स है जिसकी मांग वर्तमान में बहुत ज्यादा है | चाहे Website हो या Facebook,Twitter और Instagram हर जगह तस्वीरों का बोलबाला है जिन्हे, Graphic designer डिज़ाइन करते हैं | इस कोर्स की कीमत भी कुछ ज्यादा नहीं है | पोस्टर बनाना सीखने के लिए आप 5,000 रूपये प्रति माह देकर सीख सकते है, या पूर्ण रूप से आप डिप्लोमा कर सकते है जिसके लिए आपको 20,000 तक कि राशि अदा करनी पड़ेगी |


Web Designing

वह लोग जो स्वतंत्र रूप से कार्य करना चाहते हैं, यह कोर्स उनके लिए सर्वोत्तम है | इसमें आप Html,Java और JavaScript जैसी अन्य चीज़े सीखते हैं जिससे भविष्य में आप आसानी से कोई वेबसाइट डिज़ाइन कर सकते हैं | अलग अलग इंस्टीटूट्स में Web Designing कि फीस अलग होती है | यह 1 वर्ष तक कि अवधि का डिप्लोमा कोर्स होता है जिसको सीखने के बाद आप आसानी से कोई नौकरी पा सकते हैं या खुदकी वेबसाइट बनाकर बिज़नेस कर सकते हैं |



VFX और Animation

यह कोर्स उन लोगो के लिए बना है जो सचमुच इसे सीखना चाहते है और इसमें रूचि रखते हैं | यह कोर्स आपको animation,design और VFX जैसी चीज़े सिखाता है | VFX और animation के बढ़ते प्रचलन ने इस कोर्स कि मांग में वृद्धि की है | इसे करने पर आपका समय और मेहनत तो बहुत लगेगी परन्तु इसके लिए आपको पैसे भी बेहतर मिलेंगे | यदि आप यह सीख लेते है और इस कोर्स में माहिर हो जाते हैं तो नौकरी खुद चलकर आपके दरवाजे तक आएगी |


Ramesh Kumar
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1