V
Vansh Chopra· 7 years ago
Author

क्या श्रीसंत क्रिकेट टीम में खेलने से पूरी तरह प्रतिबंधित है ?

0
905

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/22/18

यहाँ एक मूल तस्वीर है। 2013 में, एस श्रीसंत पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप था जिसने उनके लिए बहुत सारे विवाद और कानूनी लड़ाइयाँ उत्पन्न की । (वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे)। इसके बाद, BCCI ने उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के एक हिस्से के रूप में आईपीएल के साथ साथ भारतीय राष्ट्रीय टीम में खेलने से भी प्रतिबंधित कर दिया।


जुलाई 2015 में, एक पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें अन्य आरोपियों के साथ सभी आरोपों से दूर कर दिया। हालांकि, BCCI अपने फैसले में अडिग रहा। इसलिए उन्होंने केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की, जिसने श्रीसंत के जीवन प्रतिबंध को बहाल कर दिया।


उस निर्णय का मुकाबला करने के लिए श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई चल रही है। और आखिरी बार जो हमने सुना उसके हिसाब से सुप्रीम कोर्ट BCCI द्वारा 35 वर्षीय क्रिकेटर श्रीसंत की याचिका पर जवाब का इंतज़ार कर रहा है ।

यह वास्तव में कहना सही होगा कि श्रीसंत का करियर लगभग खत्म हो गया है। ये मामला वर्षों तक चल सकता है । इसके अलावा, उनके खिलाफ उपलब्ध सभी साक्ष्यों के साथ, वह कोई अच्छी खबर नहीं सुन पायंगे। और यदि वह अपने ऊपर लगे बैन को हटा भी लें, तो वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के लिए बहुत बड़े होजायँगे ।


दूसरी ओर, श्रीसंत ने दावा किया है कि वह किसी अन्य देश के लिए खेलेंगे यदि वह भारत के लिए खेल नहीं सकते हैं। यह फिर से संभव नहीं है। मेरा मतलब है, दूसरे देश के लिए खेलने के लिए उन्हें एक अलग राष्ट्रीयता स्वीकार करनी होगी। इसकी अपनी जटिलताएं हैं और इसमें बहुत समय लग सकता है। इसके अलावा, वह अपने ऊपर चल रहे सभी आरोपों के साथ, कोई अन्य टीम उन्हें लेने के इच्छुक नहीं होगी। इसके अलावा, यह नहीं भूलना चाहिए कि BCCI ने कहा है कि श्रीसंत अपने प्रतिबंध के तकनीकी अंत के आधार पर किसी अन्य देश के लिए नहीं खेल सकते हैं।

हाँ दुखद अवश्य है पर श्रीसंत का करियर खत्म हो गया है।

A
View Profile
0