A
Dec 14, 2023education

भगवान श्री गणेश जी की फोटो किस देश के नोट में छपती है?

28
2 Answers

avatar
Dec 13, 2023

हिंदू धर्ममें सर्वप्रथम पूज्यनीयभगवान श्री गणेशजीहै। हमने आज तक नोटो पर गाँधी जी का फोटो देखा है। लेकिन क्या आप जानते है एक ऐसा देश है जहाँ भगवान गणेश जी की फोटो नोट पर छपी हुई है।दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देशइंडोनेशियामें नोट पर भगवान गणेश जी की फोटो छपी हुई है।

इंडोनेशिया की करेंसी भारत की मुद्रा की तरह ही चलता है। वहाँ भारत की तरह ही रुपियाहचलता है। इंडोनेशिया में आधे से ज्यादा आबादी मुस्लिमधर्मको मानती हैं। और 3 फीसदी ही हिंदू धर्म के है।इंडोनेशिया में20 हजारके नोट के ऊपर गणेश जी की का फोटो है। यहाँ भगवान गणेश जी को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता हैं।

 

Letsdiskuss

 

माना जाता है कि कुछ समय पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था खराब हो गई थी तब वहाँ की सरकार ने 20 हजार का एक नोट जारी किया जिसमे भगवान गणेश जी की फोटो बनी हुई थी उनका ये अनुमान था के शायद इससे अर्थव्यस्था में सुधार आ जाए और ऐसा ही हुआ।

इंडोनेशिया के नोट पर एक और गणेश जी की प्रतिमा है और एक और इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्रीहजर देवांत्राकी भी फोटो है और दूसरी तरफ शिक्षक और विद्यार्थी से भरे क्लासरूम का फोटो है।

 

इंडोनेशिया दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ रामायण का महत्व ज्यादा है। लेकिन भारत और इंडोनेशिया की रामायण में अंतर है। इंडोनेशिया में रामायण योग्या के नाम से प्रसिद्ध है और इसके रचयिताकवि योगेश्वरजी है। और यह 26 अध्याय की है और एक विशाल ग्रंथ है। यहाँ भगवान राम को जीवन का नायक माना जाता है और रामायण को सबसे महत्वपूर्ण किताब मानते हैं। मुस्लिम आबादी होने के बावजूद यहाँ रामायण का इतना महत्व देखने को मिलता है। इंडोनेशिया देश की राजधानीजकार्ताहै। विश्व के भूगोल में इंडोनेशिया देश को एक अलग ही स्थान प्राप्त है।

14
avatar
Dec 13, 2023

नमस्कार अनन्या जी, आपका सवाल बहुत ही अच्छा है आपका सवाल यह है कि भगवान श्री गणेश जी की फोटो किस देश के नोट में छपती हैं, शायद आप लोगों को इसकी जानकारी नहीं होगी तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि ऐसा कौन सा देश है जहां भगवान श्री गणेश जी की फोटो नोट पर छापी जाती है। आपको यह जानकर आश्चर्य होता होगा कि ऐसा कौन सा देश है जहां भगवान श्री गणेश जी की फोटो नोट पर छपति जाती है।

 

इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां फोटो पर भगवान श्री गणेश जी की फोटो छपती है। भारत की करेंसी को रुपया कहा जाता है वही इंडोनेशिया की करेंसी को रुपियाह कहा जाता है। इंडोनेशिया में 20000 के नोट पर भगवान श्री गणेश जी की नोट पर फोटो छपती है।

 

Letsdiskuss

 

ऐसा कहा जाता है कि जब एक बार जब एशियाई देश अपनी करेंसी के अवमूल्यन से परेशान थे। तब वहां पर किसी ने नोट पर गणेश जी की तस्वीर लगाने की सलाह दी थी। इन्होंने यह सलाह मानकर गणेश जी जी की तस्वीर वाला नोट जारी किया।ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी की तस्वीर वाली करेंसी छापने के बाद कभी भी इंडोनेशिया को करेंसी डिवैल्यूएशन का सामना नहीं करना पड़ा।

 

भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता भी माना जाता है।यही वजह है कि वहां के तमाम स्कूलों और कॉलेजो मैं भी आपको गणेश जी की फोटो देखने के लिए मिलेगी। वहां के ऐसे कई सारे घर हैं जहां महाभारत और रामायण सुनाई जाती है। इंडोनेशियन आर्मी के मैस्कॉट हनुमान जी हैं।

 

अब हम आपको भगवान श्री गणेश जी की फोटो किस देश के नोट में छपती है इसकी जानकारी बता दिए हैं अब आपको तो पता ही हो गया होगा कि की किस देश में भगवान श्री गणेश जी की फोटो किस देश के नोट में छपती है।

 

14