Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsमोदी ने lockdown को 3 मई तक बढ़ाया साथ ही...
R

| Updated on April 14, 2020 | news-current-topics

मोदी ने lockdown को 3 मई तक बढ़ाया साथ ही इन 7 बातों का ध्यान रखने का आग्रह किया है ?

1 Answers
P

@praveshchauhan8494 | Posted on April 14, 2020

मोदी जी ने आज सुबह को 3 मई तक लाकडॉउग बढ़ाने का आदेश दिया है, हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने अपने संबोधन में किसी भी तरह से गरीब और भूखे मर रहे लोगों के लिए क्या प्रबंध करना है इस बात का जिक्र नहीं किया है,

प्रधानमंत्री की 7 बाते:-
1.अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
- विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो,
उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है.

2.लॉकडाउन और Social Distancing की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें .घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.

3.अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें,गर्म पानी,काढ़ा,इनका निरंतर सेवन करें.

4.कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें.
दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें.

5.जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें,
उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें.

6.आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें,किसी को नौकरी से न निकालें.

7.देश के कोरोना योद्धाओं,हमारे डॉक्टर- नर्सेस,सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें.

Smiley face
0 Comments