R
Ruchika Dutta· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

नवरात्रों में जौ उगने की क्या वजह है ?

4
7K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/26/23

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है नवरात्रि का त्यौहार वर्ष में दो बार आता है जिसे लोग बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के त्यौहार में जौ उगने का क्या विधान है। जब भक्तगण नवरात्रि की पूजा करने के लिए कलश की स्थापना करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं तभी कलश स्थापना के समय ही जौ बोए जाते हैं ऐसी मान्यता है कि बिना जो कि माता की पूजा अधूरी मानी जाती है इसीलिए कलश स्थापना करते वक्त जौ बोया जाता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on10/12/18

नवरात्री के दिनों में बहुत से रीति रिवाजो के अनुसार कार्य किये जाते हैं, इन्ही कार्यों में से एक जौ का पौधा लगाना होता है | वह लोग जो नवरात्री में उपवास रखते हैं व माँ दुर्गा के नौ रूपों को मानते हैं, अपने घर जौ का पौधा लगाते हैं | जौ के पौधे को लगाने के पीछे विभिन कारण हैं जिनमे से एक तो यह है कि यह अन्न होता है तथा यह पहला अन्न था जौ पृथ्वी पर उगा था, इसलिए इसे नवरात्रों में पूजा जाता है |


कुछ विभिन्न मान्यताओं के अनुसार जौ का पौधा आपको आपके भविष्य की जानकारी देता है | लोग नवरात्री एक समय जौ का पौधा घर में उगाते हैं और नौ दिनों बात उस पौधे की दशा को देख वह अपने भविष्य का अंदाजा लगाते हैं |
यदि जौ हरा भरा और लम्बा उगता है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन का यह वर्ष खुशहाली से बीतेगा |

नवरात्री पूजन की आसान विधि क्या है ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -

यदि पौधा नीचे से पीला और ऊपर से हरा हो तो इसका अर्थ है कि आपका शुरूआती साल बुरा बीतेगा परन्तु साल के आखिरी महीनो में सब अच्छा होगा |


यदि पौधा नीचे से हरा और ऊपर से पीला हो तो अर्थ है कि साल के शुरूआती दिन अच्छे परन्तु बाद के दिन कठिनाईपूर्ण होंगे |
यदि पौधा काला हो जाये या मुरझाये तो यह व्यक्ति के लिए अच्छे संकेत नहीं है |

यदि पौधा पूर्ण रूप से सफ़ेद या हरा हो तो या शुभ संकेत होते हैं | यह जौ के पौधे से जुडी कुछ मान्यताएं हैं जिनके आधार पर लोग नवरात्री के दिनों में जौ का पौधा उगाते हैं |

S
Media Trends Researcher
View Profile
2