S
Feb 1, 2019science-and-technology

Oppo K1 भारत में कौन से features के साथ लांच होने वाला है ?

5
1 Answers

सभी कंपनियों की तरह अब oppo भी भारत में अपना नए स्मार्टफोन लाने की तैयारियां पूरी कर चुका हैं, और ऐसा माना जा रहा हैं की oppo का ये नया फ़ोन बाज़ार में आये बाकी सभी नए मॉडल्स को आसानी से टक्कर दे पायेगा| ऐसा बताया जा रहा हैं की ओप्पो के इस नए मॉडल का नाम मॉडल Oppo K1 हैं| इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले oppo के इस नए model को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चूका हैं, जिसकी कीमत चीन के बाज़ारो में 1,599 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) है|


Article image (courtesy - smartprix)


आपको बताते हैं Oppo K1 में कौन से फीचर्स मौजूद हैं


- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं|

- अनुमान हैं की Oppo K1 में आपको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.2 मिल सकता हैं|

- Oppo K1 में आपको रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल का मिल पायेगा|

- ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर भी मिलेगा|

- Oppo के इस नए मॉडल में आपको फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा|

- आपको Oppo K1 में 3,600 एमएएच की बैटरी भी मिलेगी|


हालांकि यह भारत में कब तक लांच होगा कह पाना थोड़ा मुश्किल हैं क्योंकि अभी तक कंपनी ने भारत इस मॉडल को लांच करने की कोई सूचना नहीं दी हैं|

2