Advertisement

Advertisement banner
SportsPUBG चैंपियन कैरी मिनाती ने महेंद्र सिंह...
P

| Updated on May 22, 2020 | sports

PUBG चैंपियन कैरी मिनाती ने महेंद्र सिंह धोनी को ललकारा

1 Answers
P

@praveshchauhan8494 | Posted on May 22, 2020

लाकडाउन के दिनों में पब्जी गेम उन लोगों के लिए वरदान बनकर आया है.जो लोग तालाबंदी से पहले पब्जी गेम खेलने के लिए समय की कमी को महसूस करते थे.उनके पास गेम खेलने के लिए समय नहीं होता था. मगर इस तालाबंदी ने पब्जी लवरस को गेम अच्छे से खेलने का मौका दिया है. चाहे वह बड़ा सा बड़ा स्पोर्ट्सपर्सन हो या आम आदमी. हर किसी के पास आज समय है.
 
फेमस यूट्यूबर और PUBG चैंपियन कैरी मिनाती ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती दी है.कैरी मिनाती ने माही को उनके साथ PUBG खेलने लिए कहा है. क्योंकि धोनी कई बार पब्जी गेम खेलते दिखे हैं कहा जाता है कि धोनी PUBG खेलने के शौकीन हैं.वे टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के अपने साथियों को इस खेल में हिस्सा लेने के लिए लगातार उकसाते रहते हैं.
 
PUBG चैंपियन
 
कैरी मिनाती का कहना है कि वह एक बार धोनी के साथ पब्जी गेम खेलना चाहते हैं अगर धोनी उनके साथ पब्जी गेम खेलते हैं तो उनके लिए सौभाग्य की बात होगी. हालांकि धोनी के तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है.. देखना यह होगा कि धोनी उनके चैलेंज को स्वीकार करते हैं या नहीं.
 
कौन है कैरी मिनाती
कैरी मिनाती का असली नाम अजय नागर हैं.उनकी उम्र 20 साल है.वे पिछले 5 साल से PUBG खेल रहे है 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला यूट्यूब चैनल बनाया लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हुआ.फिलहाल उनके दो यूट्यूब चैनल है. एक पर 15 मिलियन और दूसरे पर 5 मिलियन है.कैरी मिनाती का कहना है कि वह लॉकडाउन में 5-6 घंटे पब्जी खेलते हैं उनका पसंदीदा क्रिकेटर धोनी है.

 

0 Comments