S
Satindra Chauhan· 4 years ago
Exploring topics worth understanding

घरों में टाइल्स लगवानी चाहिए या मार्बल, आप क्या सलाह देंगे?

8
1.5K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/13/23

अक्सर आपने देखा होगा कि शहर के लोगों का ज्यादातर अपने घरों में टाइल्स या मार्बल लगवाते हैं लेकिन क्या आप हमें बता सकते हैं कि हमारे घरों पर क्या लगवाना चाहिए टाइल्स या मार्बल्स। इसके पहले जानते हैं कि टाइल्स महंगा है या फिर मार्बल्स महंगा है दोस्तों यदि आप चाहें तो अपने किचन में टाइल्स का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इसके दाम सस्ते होते हैं और आप अपनी फर्श के नीचे मार्बल्स लगवा सकते हैं क्योंकि मार्बल्स काफी मजबूत होता है मार्बल्स लगवाने पर घर की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है।Article image

Krishna Patel
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on08/12/22

Article image

कमरे की फर्श पर टाइल लगवाना चाहिए कि मार्बल इस बात का जवाब आपको यहां जरूर मिलेगा।

दोस्तों आज के समय में हर घर बिना टाइल्स या मार्बल का अधूरा होता है। फर्श पर जब तक मार्बल या टाइल्स ना लगे तो उसकी खूबसूरती बढ़ती नहीं है। लेकिन टाइल्स और मार्बल लगवाने से खर्चा बहुत अधिक होता है। लेकिन कमरों में अगर हम फर्श पर टाइल्स मार्बल लगाते हैं तो यह देखने में सुंदर शानदार लगता है।

मार्बल टाइल्स में अंतर

पहले जान लीजिए कि संगमरमर का पत्थर जिसे मार्बल कहते हैं कई क्वालिटी का होता है फिलहाल ₹160 से लेकर ₹ 1000 फुट तक के महंगे मार्बल के पत्थर इन दिनों बाजार में उपलब्ध है। मार्बल लगाने से पहले आप जान लीजिए कि मार्बल का वजन ज्यादा होता है और यह जमीन के फर्श को तो चलेगा लेकिन ऊपर की छत वाली जमीन पर क्या इतनी मजबूती है कि मार्बल लगाया जा सकता है।

अगर आप सेकंड फ्लोर या थर्ड फ्लोर में रह रहे हैं और मजबूत छत नहीं है तो यहां पर मार्बल ना लगवा कर टाइल लगाएं क्योंकि टाइल्स का वजन कम होता है।

Article image

दूसरी बात की टाइल्स की कीमत कम होती है लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चलता है। जबकि मार्बल लगवाने का यह फायदा है कि भले इसमें पैसा अधिक लग जाए लेकिन यह 100 साल तक चलता है बस पत्थर पर एक बार घिसाई कर दी जाए तो पत्थर फिर से चमकने लगता है।

जबकि टाइल्स आप लगवाते हैं तो यह ज्यादा ज्यादा 10 से 15 साल ही चलता है क्योंकि टाइल्स के कलर उड़ने लगता है और महंगा टाइल्स लग जाते हैं तो इससे अच्छा आप मार्बल लगवा ले वह ज्यादा फायदेमंद होता है।

ग्रेनाइट पत्थर कम कीमत की और टिकाऊ ₹160 स्क्वायर फिट आता है‌। 10 बाय 10 फुट के कमरे में कूल ग्रेनाइट का खर्चा ₹16000 आएगा और इसमें ₹5000 मटेरियल और मिस्त्री का रख दें तो कुल ₹21000 के लगभग में एक कमरे में मार्बल लग जाता है। मार्बल की घिसाई के लिए ₹2000 अलग से लग जाते हैं।

इसके अलावा टाइल्स में 17000 से 18000 का खर्च आता है। ‌ टाइल्स 10-15 साल ही चलती है जबकि मार्बल 50 साल से अधिक चलता है इसलिए आपको मार्बल या ग्रेनाइट पत्थर लगवाना चाहिए।

हम सलाह देते हैं कि आप अपने बजट के अनुसार ध्यान में रखें और अगर आप थोड़ा अच्छा पैसा खर्च करना चाहते हैं तो संगमरमर यानी मार्बल लगवाना आपके लिए सही है। आप चाहे तो किचन और स्टोर वगैरह में मार्बल की जगह टाइल्स लगवा सकते हैं, इसका खर्चा यहां कम आएगा। क्योंकि एक छोटी जगह होती है और टाइल्स लगाने में है , खर्चा कम आएगा।

A
View Profile

knowledge education is most important for our life.

4
Replying to the question above
Answered on03/05/23

मेरे अनुभव के अनुसार घरों मे मार्बल लगवाना चाहिए क्योकि मार्बल लगवाने मे खर्चा अधिक आता है लेकिन घरो मे मार्बल लगवाने से फिसलन कम रहती है और मार्बल मे जल्दी दरारे नहीं आती है।लेकिन वही मार्बल की जगह घरो मे टाइल्स लगवाते है तो टाइल्स मे दरारे जल्दी आ जाती है, क्योकि टाइल्स मे ज्वाइन रहता है वह ज्वाइन धीरे -धीरे निकलने लगता है और टाइटल्स उबाड़ -खाबाड़ हो जाती है।

Article image

S
View Profile

Mp

2
Replying to the question above
Answered on10/29/23

मेरा मानना है कि आपको अपने घर में मार्बल से लगवाना चाहिए क्योंकि मार्बल्स संगमरमर के पत्थरों से बने होते हैं जो 100 साल तक खराब नहीं होते हैं और यदि टाइल्स की बात करें तो टाइल्स आती तो सस्ते दामों में है लेकिन टाइल्स केवल 14 से 15 साल तक ही चलती है क्योंकि टाइल्स लगाते वक्त उनमें जॉइंट होता है जो धीरे-धीरे करके खराब होने लगते हैं इसलिए ज्यादा बेहतर होगा कि आप अपने घर पर मार्बल ही लगवाये, और मार्बल में जल्दी दरारे नहीं आती है बस मार्बल को 8 से 10 साल में घिसाइ करवा देना चाहिए ताकि उनमें फिर से चमक आ जाए। इसलिए यदि कोई व्यक्ति मेरे से सलाह मांगता है तो मैं उन्हें हमेशा मार्बल लगवानी की सलाह देती हो क्योंकि मेरे घर में भी मार्बल ही लगा हुआ है जिसको लगे हुए 25 साल हो गए लेकिन आज भी उसी तरह है।

Letsdiskuss

A
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on10/30/23

आपको अपने घर में मार्बल के पत्थर लगवाना चाहिए,मार्बल में जल्दी दरारे नहीं आती है,बस मार्बल को 8 से 10 साल में घिसाइ करवा देना चाहिए ताकि उनमें फिर से चमक आ जाए। इसलिए यदि कोई व्यक्ति मेरे से सलाह मांगता है, क्योंकि मार्बल्स संगमरमर के पत्थरों से बने होते हैं जो 100 साल तक खराब नहीं होते हैं, और यदि टाइल्स की बात करें तो टाइल्स आती तो सस्ते दामों में है,लेकिन टाइल्स केवल 14 से 15 साल तक ही चलती है,क्योंकि टाइल्स लगाते वक्त उनमें जॉइंट होता है जो धीरे-धीरे करके खराब होने लगते हैं,इसलिए ज्यादा बेहतर होगा कि आप अपने घर पर मार्बल ही लगवाये।क्योंकि मार्बल्स काफी मजबूत होता है,और मार्बल्स लगवाने पर घर की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है।इसके अलावा टाइल्स में 17000 से 18000 का खर्च आता है। ‌ टाइल्स 10-15 साल ही चलती है जबकि मार्बल 50 साल से अधिक चलता है इसलिए आपको मार्बल या ग्रेनाइट पत्थर लगवाना चाहिए।Article image

S
View Profile
0