Nov 11, 2022entertainment

अनुष्का शर्मा के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताइये ?

6
2 Answers

K
May 1, 2019

अनुष्का शर्मा जिसको 2008 से पहले कोई जानता तक नहीं था और साल 2008 में आई फिल्म ''रब ने बना दी जोड़ी'' के बाद अनुष्का को सभी जानने लगे और पहचानने भी लगे | इस फिल्म में अनुष्का का किरदार बहुत ही साधारण सिंपल और गुमसुम पत्नी का था जो पहले तो बहुत चुलबुली होती है परन्तु उसकी ज़िंदगी में कुछ ऐसा होता है कि उसका चुलबुला पन कहीं खो जाता है | चलिए ये तो थी उस फिल्म की अनुष्का की बात |


आज अनुष्का शर्मा का जन्म दिन है और उसने बारें में कुछ रोचक तथ्य :-

- 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का शर्मा |

- अनुष्का शर्मा ने कभी बॉलीवुड में अभिनेत्री बनने का सपना देखा वो पत्रकार या फिर मॉडल बनना चाहती थी |

- पत्रकार क्षेत्र में उन्होंने कदम नहीं रखा और वो मॉडलिंग क्षेत्र में गई और मॉडलिंग के लिए उन्हें काफी मेहनत नहीं करनी पड़ी |

Article image (Courtesy : AVSTV )

- अनुष्का बंगलुरु के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं और इस बीच मशहूर फैशन डिजायनर वेंडल रॉडिक्स ने उन्हें देखा और उन्हें अनुष्का इतनी जंच गई कि उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रेंप वॉक के लिए अनुष्का को ऑफर दिया |

- अनुष्का शर्मा ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया परन्तु उनका सबसे बेहतरीन किरदार उनकी पहली फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी " में रहा |

- साल 2017 में अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की और उसके बाद अनुष्का को नया नाम दिया गया विरूष्का |

अनुष्का की कुछ फिल्में :-
- परी
- सुई-धागा
- NH 10
- PK
- सुलतान

Article image (Courtesy : Bollywood Hungama )


3
avatar
Nov 11, 2022

बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा जिन्होंने अपनी फिल्म के करियर की शुरुआत रब ने बना दी जोड़ी से की थी। और आज अनुष्का शर्मा कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हूं। आज मैं आपको इस आर्टिकल में अनुष्का शर्मा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताऊंगी।

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था । लेकिन उनके माता-पिता गढ़वाल उत्तराखंड के निवासी थे।

एक खबर के द्वारा पता चला है कि अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस या मॉडल नहीं बनना चाहती थी बल्कि एक पत्रकार बनना चाहती थी।

अनुष्का शर्मा सन 2017 में टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली की शादी कर ली।Article image

3