Advertisement

Advertisement banner
Sportsभारत के युवा क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चह...

| Updated on February 2, 2019 | sports

भारत के युवा क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के बारें में रोचक बाते बताएं ?

1 Answers
A

@amankumar6752 | Posted on February 2, 2019

युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किसे बेशकीमती हीरे से कम नहीं हैं, वह अपने आप में योग्यता और कौशलता का भण्डार माने जाते हैं| आपको बता दे की युवा खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल इंटरनेशनल शतरंज प्लेयर भी रह चुके हैं, इतना ही नहीं बल्कि यजुवेंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर कई शतरंज चैंपियनशिप भी जीती हैं|


Article image

(courtesy - twitter )

आपको बताते हैं यजुवेंद्र चहल के बारें में रोचक बाते

- यूजवेन्द्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 (उम्र 26) जिंद, हरियाणा, में एक माध्यम वर्ग परिवार में हुआ|

- यूजवेन्द्र की दो बड़ी बहनें है, जो ऑस्ट्रेलिया में रहती है|

- यूजवेन्द्र चहल को पार्टी करना बहुत पसंद हैं|

- आपको बता दे की यूजवेन्द्र चहल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट और शतरंज दोनों खेलो में भारत का प्रतिनिधित्व किया है|

- यूजवेन्द्र चहल बचपन से ही क्रिकेट और चेस प्रेमी थे, और मात्र 7 वर्ष की आयु से उन्होंने चेस खेलना शुरू कर दिया था|

- यूजवेन्द्र चहल को पहली बार 2011 में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए चुना गया था, जहाँ उन्होंने अपना भरपूर जलवा दिखाया|

- यूजवेन्द्र चहल ने 11 जून 2016 को जिम्बॉब्वे के खिलाफ अपने पहले वनडे करियर का आगाज़ किया।

- आपको बता दे की 18 जून 2016 को जिम्बॉब्वे के खिलाफ ही चहल ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का आगाज़ भी किया।

-यूजवेन्द्र चहल ने 1 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलरू टी 20 मैच में चहल ने 25 रन देकर छह विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें काफी सरहाना मिली, यह पहला मौका था जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने 5 से अधिक विकेट लिए|

- इतना ही नहीं बल्कि यूजवेन्द्र चहल को खाने में राजमा-चावल और लहसुन की चटनी बहुत पसंद है|


- यूजवेन्द्र चहल का नाम आज भी विश्व शतरंज संघ FIDE की आधिकारिक साइट पर शामिल हैं । अभी भी FIDE के लेटेस्ट रेटिंग्स में चहल की रेटिंग 1956 है।

0 Comments