शिष्य ने भगवान बुद्ध से पूछा कि मरने के ...

S

| Updated on June 11, 2019 | Astrology

शिष्य ने भगवान बुद्ध से पूछा कि मरने के बाद क्या होता है, तो क्या मिला जवाब ?

1 Answers
808 views

@pamditadayaramasharma5207 | Posted on June 11, 2019

भगवान बुद्ध से जब उनके शिष्य ने मरने के बाद क्या होता है यह बात पूछी तो उन्होंने बड़ी ही सहजता से जवाब दिया | भगवान बुद्ध का जवाब आपको एक कहानी एक रूप में सुनते हैं |


एक बार भगवान बुद्ध और उनके शिष्य बैठे हुए थे और तभी अचानक उनके एक शिष्य ने उनसे सवाल किया, कि भगवन आपने आज तक यह नहीं बताया कि जब इंसान की मृत्यु होती है तो उसके बाद उसका क्या होता है ? अपने शिष्य की बात सुनकर पहले तो भगवान बुद्ध मुस्कुराए, फिर उन्होंने अपने ही शिष्य से कहा कि मैं जवाब अवश्य दूंगा परन्तु उसे पहले मेरी एक बात का जवाब दो।

Loading image... (courtesy-Zee News)

अगर कोई इंसान कहीं जा रहा हो और अचानक एक ज़हरीला तीर आकर उसके शरीर में लग जाए तो क्या करना चाहिए | पहले आप शरीर में घुसे तीर को हटाना सही होगा या फिर तीर किस तरफ से आया और किसको निशाना बनाया गया था ये जानना ठीक होगा ? शिष्य ने तुरंत कहा पहले तो तीर हटाना होगा नहीं तो पूरे शरीर में ज़हर फ़ैल जाएगा |

फिर बुद्ध ने कहा अब ये बताओ कि इस जीवन में दुखों का निवारण करना सही है या ये जानना कि मरने के बाद इंसान का क्या होता है यह सोचना सही होगा ? इंसान का जीवन सही तरीके से जीना उसके वश में है ,तो हमें उस पर विचार करना चाहिए न कि उस बात पर कि उसका मरने के बाद क्या होता है |

मृत्यु तो दुनिया का परम् सत्य है , बस वक़्त का किसी को पता नहीं होता ये सिर्फ भगवान जानता है | परन्तु मनुष्य के हाथ में उसके जीवन को सुखद बनाने के कई ऐसे तरीके हैं जिनका प्रयोग कर के वह इस दुनिया में अपने जीवन को बेहतर बना सकता है | मनुष्य को सिर्फ कर्मों में ध्यान देना चाहिए न कि उन बातों में अपना वक़्त बर्बाद करना चाहिए जो कि उसके वश में नहीं |
बहुत ही सुन्दर जवाब है भगवान बुद्ध का , इंसान को सिर्फ उन कामों में ध्यान देना चाहिए जो वो कर सकता है ना कि उन कामों में जो उसके बस में नहीं होता |


0 Comments