Apr 26, 2019entertainment

तैमूर अली खान किस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे है ?

React
1 Answers

P
Apr 26, 2019

जहाँ तैमूर की बात आती है वहाँ सिर्फ और सिर्फ उसका स्टाइल नज़र आता है | जैसा कि सभी जानते हैं पॉप्युलैरिटी के मामले में सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान किसी से कम नहीं है | उनका तो अंदाज़ ही निराला है, और अगर बात करें स्टाइल की तो वो सिर्फ अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि बॉलिवुड के बड़े से बड़े अभिनेताओं को जोरदार टक्कर देने में भी कम नहीं है |


इतना तो सभी जानते हैं कि अपनी छोटी सी उम्र में ही तैमूर ने काफी तहलका मचा रखा है और मीडिया ने उन्हें बहुत अटेंशन भी दी है | अब ये अटेंशन सिर्फ इसलिए है कि वो सैफ और करीना के बेटे हैं या फिर इसलिए है कि वो वाकई इसके लायक है ये तो वक़्त ही बताएगा | चलिए ये तो बात हुई उनके स्टाइल और गॉर्जियस लुक की , अब बात करते हैं कुछ ख़बरों की |

एक ख़बर के अनुसार तैमूर फिल्म "गुड न्यूज" से अपना बॉलिवुड डेब्यू कर रहे हैं, इस फिल्म में करीना कपूरऔर अक्षय कुमार हैं , और इतना ही नहीं तैमूर को बतौर हीरो पहली फिल्म का ऑफर भी मिल गया है |

Article image (Courtesy : Times Now )

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मीडिया इंटरैक्शन में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने कहा कि "अगर मैं SOTY (student of the year) का कभी दसवां इंस्टॉलमेंट बनाएंगे तो तैमूर उसके हीरो होंगे"

इस बात को लेकर कि तैमूर को फिल्म मिलने वाली है , मीडिया में तरह-तरह की चर्चा चल रही है और वहीँ उनके पिता सैफ इस मीडिया अटेन्शन से बहुत परेशान हो गए हैं | ताज़ा ख़बरों के अनुसार उन्होंने मीडिया से तैमूर को अटेन्शन ने देने के लिए रिक्वेस्ट की है और कहा है कि तैमूर बच्चा है न की कोई स्टार |

Article image (Courtesy : News18 )


1