Advertisement

Advertisement banner
Sportsवे कौन से भारतीय खिलाडी है जिन्हे इस साल...
D

| Updated on December 25, 2017 | sports

वे कौन से भारतीय खिलाडी है जिन्हे इस साल द्रोणाचार्य,खेल रत्न,ध्यानचंद और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?

1 Answers
807 views

@shyamakashyapa1923 | Posted on December 25, 2017

भारत में हर वर्ष उन भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है जो हिदुस्तान का नाम पुरे विश्व में ऊंचा करते है और भारत के लिए मेडल्स जीतते है| इस साल भी भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा|

भारतीय पैरा ऐथलीट खिलाडी देवेंद्र झझारिया और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को इस वर्ष राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा| खेल मंत्रालय कमेटी ने इन दोनो भारतीय खिलाड़ियों को भारत में खेल का सबसे बड़ा सम्मान देने का निर्णय किया है।

भारतीय खिलाड़ी देवेंद्र झझारिया भारत की ओर से पैरालिंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाला पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इसी तरह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे सरदार सिंह ने भारत के लिए दो एशियन पदक जीते है|

सरदार सिंह जी २०१४ में इनचियोन में स्वर्ण और २०१० में ग्वांगजू में ब्रॉन्ज पदक जीतने वाली टीम में थे| यही नहीं उन्होंने दो कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर पदक भी जीते हुए है और उनको २०१५ में पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है|

खेल रत्न अवार्ड देने की घोषणा के साथ ही खेल मंत्रालय ने ७ द्रोणाचार्य अवार्ड और १७ अर्जुन अवॉर्डस पाने वाले खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा की है और इस सूची में भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, चेतेश्वर पुजारा, पैरा ऐथलाटी मरियप्पन, वरुण सिंह भाटी और हॉकी खिलाडी एसवी सुनील का नाम अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों की इस सूची में शामिल है|

ध्यानचंद अवॉर्ड इन भारतीय खिलाड़ियों को दिया जायेगा ऐथलेटिक्स भूपेंदर सिंह, सैयद शाहिद हकीम (फुटबॉल) और समुराई टेटे (हॉकी) मेडल और प्रशस्ति पत्र के अलावा राजीव गांधी खेल रत्न विजेता को 7.5 लाख रुपये, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्ड विजेता को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

0 Comments