व्रत के फलहार में क्या बनाया जा सकता है ?

2
3.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on06/06/22

अक्सर लोग नवरात्रि मे पुरे नौ दिन व्रत रखते है, और व्रत मे सिर्फ फलहार ही खा सकते है। आइये हम आपको बताते है की नवरात्रि के नौ दिन मे अलग -अलग तरह के फ़लहार बना सकते है। जैसे कि तले हुये आलू व्रत मे फ़लहरी के रूप मे बना सकते है पतले -पतले आलू काटकर धो ले, फिर कड़ाही मे तेल डालकर तेल गर्म होने के जीरा डालकर आलू डाले और तल ले, ज़ब आलू अच्छे से तल जाये तो उसमे व्रत वाला नमक डालकर आप तले हुये आलू का फलहार के रूप सेवन कर सकते है।

इसके अलावा आप व्रत मे फलहार के लिए सिघाड़े का हलवा बना सकते है, सबसे पहले आप नॉन स्टिक कड़ाही ले गैस चूल्हे चढ़ाये उसमे 1चम्मच घी डालकर सिघाड़े के आटे को ब्राउन होने तक भून ले, उसके बाद उसमे पानी डालकर चीनी 1-2कप डाल दे, ज़ब हलवा पक जाये तो इसमें कटे हुये ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम डाल दे, इस तरह से आप व्रत मे सिघाड़े का हलवा खा सकते है।

फलहार बनाने के लिए कुछ आसान से टिप्स क्या हैं ?

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

1
Replying to the question above
Answered on10/16/18

व्रत में अगर आपको मीठा खाना हो तो आप कूटू और बादाम का हलवा बना कर खा सकते हैं | इसको बनाना बहुत ही आसान है, और उतना ही यह खाने में स्वादिष्ट लगता है |


सामग्री :-

- घी - 4 बड़े चम्मच
- कूटू का आटा - आधा कप
- पिसा बादाम - आधा कप
- पानी - 1 से 2 कप (आप आवश्यकता के अनुसार भी ले सकते हैं )
- शक्कर - आधा कप
- हरी इलायची - 4 (बारीक़ कुटी हुई )


विधि :-

- सबसे पहले कड़ाई में 4 बड़े चम्मच घी डालें और गरम होने दें |

- अब आप इसमें कूटू का आटा डालें और हिलाएं,धीमी आंच में उसको पकने दें |

- अब इसके बाद पिसा हुआ बादाम डालें और मिलाते रहें |

- अब पानी डालें और धीमी आंच में पकाते रहें |

- अब इसमें आप कुटी हुई इलायची डालें और सर्व करें |

लीजिये आपका कूटू और बादाम का हलवा तैयार है |

S
View Profile
1
Replying to the question above
Updated on10/10/18
व्रत के फलहार में अगर आप नमक में कुछ खाना चाहती हैं, तो आप साबूदाने की खिचड़ी बना सकती हैं, और अगर मीठे में कुछ खाना चाहती हैं, तो आप साबूदाने की खीर बना सकती हैं | आप साबूदाने के वड़े भी बना सकते हैं | नमकीन में बहुत सी चीज़ें हैं , जो आप बना सकते हैं |

आज हम बात करते हैं, अरबी के कबाब बनाने की विधि के बारें में | अरबी व्रत में खाई जा सकती है | ये बनाने में भी आसान है |

सामग्री :-

- अरबी - 500 ग्राम
- कूटु का आटा - ¼ कप
- अदरक - छोटा सा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक़ कटी हुई )
- हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
- नमक - स्वाद के अनुसार (व्रत वाला नमक )
- तेल - कबाब को सेकने के लिए


विधि :-

- सबसे पहले अरबी को धो कर उबाल लें |

- इसके बाद जब यह ठंडी हो जाएं तो इसको छील कर अच्छी तरह मैश कर लें |
- अब एक बर्तन में मैश की हुई अरबी,कूटटू का आटा, कद्दू कस किया अदरक, कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, और नमक डालें |

- अब इस मिश्रण को बराबर गोलियां बना लें और हाथों से हल्का दबा दें |

- तवा गर्म करें और पहले तवे पर हल्का तेल डालें और पुरे तवे में फैला लें |

- अब आप अरबी की बानी हुई टिक्कियों को अच्छी तरह सेक लें |

आप इसको दही के साथ खा सकते हैं | लीजिये अरबी के कबाब तैयार हैं ?


नवरात्रो के व्रत मे फलाहार के रूप मे साबूदाने की खिचड़ी खाई जाती है,मे ये कैसे बना सकता हूँ बताइये ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -

1
Replying to the question above
Answered on06/26/23

दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में व्रत की परंपरा सदियों से चली आ रही है ऐसे में व्रत के फलाहार में क्या बनाया जा सकता है आज उस पोस्ट में हम आपको बताएंगे। व्रत के फलाहार के लिए साबूदाना का अधिकतर प्रयोग किया जाता है साबूदाना सेहत के लिए अच्छा होता है इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है व्रत में हम साबूदाना के कई प्रकार के पकवान बना कर खा सकते है।

Article image

V
View Profile
0
Answered on05/31/21

चने खाने के बोहत सारे फायेदे है भीगे हुए चने खाने के फायदे कुछ इस तरह से है

1,- बालों के लिए भी लाभदायक है

2- गर्भ वती महिलाओ के लिए ये है एक अच्छा आहार,

3- भीगे हुए चने करते है कैंसर के खतरे को भी कम,

4 - वजन कम करने मै भी है लाभदायक

5- भीगे चने खाने से ब्लड शुगर भी रहता है नियंत्रित

6 - इसे पाचन तंत्र भी रहता है नियंत्रित

और पढ़े- भीगे चने खाने से क्या फायदे होते हैं?



S
Public Opinion Contributor
View Profile

I love writing and study

1
4
Replying to the question above
Answered on06/25/23

आप जानना चाहते हैं कि व्रत में फलाहार में हम कुछ नया क्या बना सकते हैं तो चलिए हम आपको यहां पर कुछ स्वादिष्ट और मीठे व्यंजनों के नाम बताते हैं जिन्हें आप आसानी से और कम समय में बना सकते हैं जैसे कि आप मखाने की खीर बना सकते हैं, साबूदाना का पुलाव बना सकते हैं,सिंघड़े नमकीन की नमकीन बर्फी बना सकते हैं, कुटु के पकोड़े बना सकते हैं, इसके अलावा आप फलाहारी चटनी और बहुत कुछ बना सकते हैं जो नया होने की वजह से आपको स्वादिष्ट भी लगेगा। तथा बनाने में भी आसानी मिलेगी।

Article image

Krishna Patel
View Profile
0