M
Apr 28, 2019entertainment

बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के बारें में रोचक बातें क्या है ?

React
1 Answers

K
Apr 28, 2019

बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी जो अपने समय की बहुत ही सिम्पल और बहुत सुन्दर अभिनेत्री रहीं | उनके बारें में कुछ रोचक बातें जानते हैं |


- मौसमी चटर्जी अपने समय की बहुत ही संजीदा अभिनेत्री हैं |

- मौसमी इस साल 66 वर्ष की हो गई हैं |

- मौसमी चटर्जी ऐसी अभिनेत्रियों में से एक है.जिन्होंने सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी अदाओं और अपनी सादगी से दर्शकों को अपना दीवाना दिया था |

- मौसमी चटर्जी ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत साल 1967 में एक बंगला फ़िल्म "बालिका वधू" से की और फिल्म काफी हिट रही |

- मौसमी चटर्जी ने अपने बॉलीवुड में साल 1972 में फ़िल्म अनुराग से शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया |

- मौसमी चटर्जी ने अपने संजीदा अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया | फिल्म अनुराग के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री के फ़िल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया |

- कुछ फिल्में :-
कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले है गुलशन गुलशन, मांग भरो सजना, ज्योति बने ज्वाला, दासी, अंगूर,घर एक मंदिर, घायल, संतान, जल्लाद, करीब, ज़िंदगी रॉक्स और हाल में आई पीकू भी शामिल है।

Article image (Courtesy : samacharjagat )


React