Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Oct 12, 2023others

होली के बारे में कुछ दिलचस्प बातें क्या हैं ?

3 Answers
5

S
@soniaverma6443Mar 19, 2019

होली का त्यौहार जो बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है | इस बार होली 21 मार्च को आने वाली है | लोग होली मनाते हैं परन्तु आज हम आपको होली की कुछ दिलचप्स बातें बताते हैं |

Letsdiskuss (courtesy-abrokenbackpack)

जैसा कि होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है , इस दिन होलिका दहन किया जाता है | यह पर्व दो दिनों का होता है, जिसमें एक रात पहले 'होलिका दहन' और दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है | जिसे 'धुरड्डी', 'धुलेंडी', 'धुरखेल' या 'धूलिवंदन' भी कहा जाता है |
कुछ दिलचप्स बातें -
Article image (courtesy-Prokerala)
- होली का त्यौहार सिर्फ हिन्दू ही नहीं बल्कि मुस्लिम भी मनाते हैं |
- अकबर का जोधाबाई के साथ और जहांगीर का नूरजहां के साथ होली खेलना इस बात का विवरण इतिहास में किया गया है |
- होली को प्रेम का त्यौहार भी माना जाता है क्योंकि ऐसा मानते है इस दिन लोग आपसी रंजिशें मिटा कर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते है |
- होली फाल्गुन महीने में आने के कारण कई लोग इसे फाल्गुनी के नाम से भी जानते है |
- अब तक आपने केवल सुना होगा की त्योहारों पर जात - पात रंग भेद सब भुला कर एक दूसरे को गले लगा कर हर ख़ुशी मनानी चाहिए लेकिन इस बात को साबित किया राजस्थान के अजमेर शहर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह ने जहाँ पर होली से जुड़े गीतों के अलग ही रंग देखने को मिलते है |


और पढ़े- दिवाली में पूजा के रूम को कैसे सजा सकते हैं ?



1
2
avatar
@krishnapatel8792Aug 5, 2023

होली का त्यौहार रंगों का त्योहार होता है जिसे एक साथ मिलकर सभी लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं वैसे तो होली हिंदुओं का सबसे धार्मिक त्योहारों में से एक है लेकिन इस त्यौहार को पूरे देश में मनाया जाता है आज हम आपको होली से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

होली का त्योहार बुरा न मानो होली के कहावत से प्रसिद्ध है, जिसका मतलब होता है बुरा मत मानो होली है।

जैसा की होली का त्यौहार फागुन के महीने में आता है इसलिए कई लोग इसे फाल्गुनी के नाम से भी पुकारते हैं।

Article image

1
1
avatar
@poonampatel5896Oct 11, 2023

होली के बारे में कुछ दिलचस्प बातें:-

होली फाल्गुन महीने में आने के कारण कई इसे फाल्गुनी के नाम से भी जानते हैं।

होली का त्योहार सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम भी मानते हैं।

होली' भारत का उमंग, उल्लास के साथ मनाये जाने वाला सबसे प्राचीन त्योहार माना जाता है।

यह रंगों का त्यौहार है।

होली का त्यौहार का मूल भारत में एक बसंत महोत्सव के रूप में है।

दानव राजा 'हिरण्यकश्यप' की बहन 'होलिका' के नाम से ही इस त्यौहार का नाम 'होली' पड़ा।

रंगों का त्योहार कहे जाने वाला यह पर्व त्यौहार पारंपरिक रूप से 2 दिन मनाया जाता है।पहले दिन को होलिका जलाई जाती है,जिसे होलिका दहन या छोटी होली भी कहते हैं।

होली का त्योहार बुरा ना मानो होली की कहावत से प्रसिद्ध है जिसका मतलब होता है बुरा मत मानो होली है।

अकबर का जोधा बाई के साथ और जहांगीर नूरजहां के साथ होली खेलने इस बात का विवरण इतिहास में किया गया है।Letsdiskuss

और पढ़े- होली का त्यौहार अपने फ़ैमिली के साथ कैसे सेलिब्रेट करे?

1
1