Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Ajeet Raturi

Chef (REDFORT CHINA BEIJING ) | पोस्ट किया |


प्लेबैक सिंगर मन्ना डे के कुछ चुनिंदा गीत कौन से हैं ?


2
0




Choreographer---Dance-Academy | पोस्ट किया


सुरों के सरताज मन्ना डे आज उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में कुछ चुनिंदा गीत | मन्ना डे एक प्लेबैक सिंगर थे और उन्होंने हिंदी गीतों को अलग पहचान दी | मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 को कोलकाता में हुआ था।

आइये उनके कुछ गीतों के बारें में जानते हैं |
 
एक चतुर नार :-
फिल्म पड़ोसन का यह गीत बहुत प्रसिद्द हुआ | यह फिल्म साल 1968 को आई थी | इस फिल्म में मन्ना डे ने किशोर कुमार के साथ मिलकत बहुत ही खूबसूरती से इस गीत को पेश किया |
 
 
 
 
ऐ मेरी जोहरा जबीं :-
साल 1965 की फिल्म "वक्त" का यह गाना बहुत ही प्रसिद्द हुआ और यह गीत लोग अभी तक पसंद करते हैं |
 
 
 
जिंदगी कैसी है पहेली :-
यह गीत फिल्म आनंद का है और यह फिल्म साल 1971 में आई इसके अभिनेता राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन थे | यह गीत भी लोगों के दिलों में धड़कता है |
 
 
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे :-
साल 1975 में आई फिल्म "शोले" का गीत जो आज भी बहुत प्रसिद्द है |
 

 


1
0

');