Updated on Apr 28, 2026health-beauty

छुहारे खाने के क्या फायदे है ?

8
8 Answers

S
Updated on Apr 28, 2026

छुहारा सेहत के बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि , छुहारे की तासीर गर्म होती है , जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, और आगरा रोज़ाना दूध के साथ छुहारा खाएं जायें तो इससे शरीर में मज़बूती आती है, और शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है |

आइए जानते है छुहारा खाना सेहत के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है -
 
1- पाचन शक्ति बढ़ाता है -
छुहारा खाने से अमाशय को अतिरिक्त बल मिलता है, जिससे भोजन अच्छी तरह पच जाता है | जिस भी व्यक्ति को पाचन शक्ति की परेशानी हो उन्हें रोज़ाना एक छुहारा जरूर खाना चाहिए |
 
2- मांसपेशियों के दर्द में आराम दिलवाता है -
छुहारे का सेवन मांसपेशियों के दर्द, शिथिलता, आदि को दूर करने में मदद करता है |
 
3- शारीरिक कमज़ोरी को भागता है -
जो लोग कमज़ोर होते है , या फिर बहुत ज्यादा बीमार पड़ते है उन्हें छुहारे का सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपको ताकत देगा और कमज़ोरी मिटाएगा |
 
4- फेफड़ों को मज़बूती प्रदान करता है -
छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसके सेवन से फेफड़ों को मज़बूती मिलती है और यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी बहुत कारगर माना जाता है |
 
5- नाड़ी की समस्यां में लाभदायक -
कई लोग सर्दियों में नाड़ी दर्द की समस्यां से परेशान रहते है, उन्हें भी छुहारे के सेवन की सलाह दी जाती है क्योंकि छुहारे की तासीर गर्म होती है जिससे वह नाड़ी के दर्द को दूर करने में कारगर माना जाता है |
 
6- भूख बढ़ाता है -
जिन लोगों को भूख नहीं लगती उन्हें छुहारा खाना चाहिए, यह भूख बढ़ने में बहुत उपयोगी होता है |
 

 

5
avatar
Answered on Jun 15, 2022

क्या आप जानते हैं कि छुहारा खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यहां पर हम आज आपको बताएंगे कि छुहारा हमारे लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

जो बच्चे बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं, बुढ़ापे में बार बार पेशाब आने की समस्या हो तो दिन में दो बार छुहारे का सेवन करने से बार-बार पेशाब करने की समस्या दूर हो जाती है।

जिन महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं आती है उन्हें रोजाना छुहारे का सेवन करना चाहिए इससे मासिक धर्म में होने वाली समस्या ठीक हो जाती है।

यदि आप सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या से परेशान है तो दिन में दो से तीन बार छुहारे को भूनकर सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है।Article image

5
S
Answered on Dec 16, 2022

छुहारे खाने के बहुत सारे फायदे होते है -

•जिन व्यक्तियों क़ो कब्ज की समस्या होती है, उन्हे रोजाना 1-3छूहारे खाने के बाद गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।

•कुछ व्यक्तियों क़ो अक्सर ठंड के मौसम मे सर्दी, जुकाम, बलगम की समस्या बनी रहती है उनको रोजाना छूहारे क़ो घी मे भूनकर खाने से सर्दी, जुकाम तथा बलगम मे काफ़ी राहत मिलता है।Article image

5
avatar
Answered on Dec 16, 2022
प्रतिदिन छुहारे को फुलाकर सुबह खाने से पतले व्यक्ति का वजन बढ़ाने में सहायक होता है। छुहारे का सेवन करने से व्यक्ति के बालों की कई समस्याएं भी दूर होती है।क्योंकि,छुहारे में विटामिन बी5 पैंटोथैनिक एसिड होता है, जो बालों को स्वास्थ्य रखता है। छुहारे का सेवन करने से रूखे बालों के झड़ने और दोमुंहे बालों के गिरने की समस्या भी दूर होती है। छुहारे का सेवन करने से शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। छुहारे का सेवन करने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। Article image
5
avatar
Answered on Dec 21, 2022

छुहारे खाने के फायदे :

दांतों का गलना : छुहारे खाकर गर्म दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग जैसे दातों पर कमजोरी, हड्डियों का गलना इत्यादी रुक जाते हैं।

- मधुमेह : मधुमेह रोगी जिनके लिए मिठाई चीनी इत्यादि वर्जित है सीमित मात्रा में खजूर का हलवा इस्तेमाल कर सकते हैं। खजूर में वह अवगुण नहीं है जो गन्ने वाली चीनी में पाए जाते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाता है-

छुहारा खाने से अमाशय को अतिरिक्त बल मिलता है जिससे भोजन अच्छी तरह से बच जाता है। जिस भी व्यक्ति को पाचन शक्ति की परेशानी हो उन्हें रोजाना एक छुहारा जरूर खाना चाहिए।

Article image

5
V
Answered on Dec 21, 2022

दोस्तों आप ने छुहारे तो खाये हीं होंगे पर क्या आप छुहारे खाने के फायदे जानते है यदि नहीं जानते है तो चलिये हम आपको बताते है छुहारे सेहत के लिये फायदेमंद होते है और छुहारे खाने से बहुत से फायदे होते है मासिक धर्म में बहुत सी महिलाओं को समस्याये होती है यदि मासिक धर्म में महिलाएं छुहारे को खाती है तो मासिक धर्म खुल के आता है और कमर में दर्द से भी छुटकारा मिलता है छुहारे खाने से पेशाब की समस्या भी दूर होती है। छुहारे खाने से रक्त चाप की भी समस्या दूर होती है। छुहारे सेहत के लिये बहुत फायदेमंद माने जाते है।

Article image

4
M
Answered on Jun 27, 2023

छुहारे खाने के कई सारे फायदे मिलते है -

•गर्भवती महिलाओ क़ो छूहारा खाना चाहिए, क्योंकि गर्भवती महिलाओ क़ो कमज़ोरी जल्दी महसूस होने लगती है इसलिए उन्हें छूहारा जरूर खाना चाहिए,छूहारा खाने से गर्भवती महिलाओ क़ो ताकत मिलती है।

•जिन महिलाओ क़ो पीरियडस् के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है उन्हें भी रोजाना सुबह एक गिलास दूध के साथ 2-3 छूहारा जरूर खाना चाहिए इससे उनके शरीर मेहीमोग्लोबिन की कमी पूरी होंगी।Article image

4
A
Answered on May 3, 2024

दोस्तों आप जानना चाहते हैं कि छुहारे खाने के क्या फायदे हैं बताते हैं।

अक्सर देखा जाता है कि सुबह के समय अधिकतर लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। मैं आपको बता दूं कि ड्राई फ्रूट्स के सेवन से हमारे शरीर को ताकत तो मिलती ही है साथ ही हमें बीमारियों से भी बचाने में ड्राई फ्रूट्स मदद करते हैं। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि छुहारे के सेवन से क्या-क्या फायदे प्राप्त होते हैं। दोस्तों छुहारे में आयरन और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है ऐसे में यदि आप रात के समय भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो आपको कई सारे फायदे प्राप्त होंगे।

 

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि छुहारे खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं हमारे शरीर को:-

 

छुहारे के सेवन से पाचन क्रिया में होता है सुधार:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि छुहारे में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है यदि आप रोजाना छुहारे का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी और पेट से जुड़ी सभी दिक्कतों से छुटकारा भी मिलता है।

 

छुहारे के सेवन से वजन को कंट्रोल करने में मिलती है मदद:-

यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि छुहारे के सेवन से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 

छुहारे के सेवन से एनीमिया से होता है बचाव :-

दोस्तों जैसा कि मैं आपको बताया कि छुहारे में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है और इसका सेवन करने से एनीमिया से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल भी बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

2