S
Updated on Jul 7, 2023entertainment

स्किन के लिए कपूर के क्या फायदे है?

22
6 Answers

avatar
Answered on Dec 19, 2022

स्क्रीन के लिए कपूर के फायदे:

(1) मुहासे कम करता है : कपूर में मुंहासों का इलाज करने की क्षमता होती है। ऐसा कहा जाता है कि यह बालों के रोम और वसामय ग्रंथियों के सूजन के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम करता है। कपूर में बायो एक्टिव यौगिकों की जीवाणु रोधी गतिविधि जैसे कि 1,8- सिनेऑल और केंफीन होते हैं।

(2) पिगमेंटेशन कम करता है : कपूर का तेल एक बेहतरीन तेल है जो चेहरे पर t-zone एरिया को शांत करने में मदद करता है। कपूर के तेल में अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाने के कारण या चेहरे पर तेल के अत्यधिक उत्पादन को रोक सकता है।Letsdiskuss

और पढ़े-- मुलेठी खाने के फायदे बताओं?

11
S
Answered on Dec 20, 2022

स्किन के लिए कपूर बहुत ही फायदेमंद है -

•कपूर का तेल न केवल मुंहासों और दाग-धब्बों के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह त्वचा से सनबर्न को भी दूर करने में भी मदद करता है। यदि आपकी त्वचा सूरज की तेज रोशनी से जल रही है, तो इससे आसानी से छुटकारा पाने के लिए कपूर क़ो किसी भी तेल मे डालकर लगाने त्वचा की जलन कम हो जाएगी।

•ठंडी मौसम मे अक्सर आपकी स्किन पर खुजली, सूजन होने लगती है तो ऐसे मे नारियल के तेल मे कपूर पीसकर मिक्स कर ले और स्किन पर कपूर वाला तेल लगाने से खुजली दूर हो जाती है।Letsdiskuss

और पढ़े- पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होगा?

11
avatar
Answered on Dec 20, 2022

आज हम आपको बताएंगे कि कपूर हमारे स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद साबित होता है।

दोस्तों कपूर में एंटीफंगल और जीवाणु रोधी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा में खुजली और जलन होने पर इसे ठीक करने में मदद करता है साथ यदि आपकी स्किन में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन होता है तो इसे ठीक करने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यदि आपकी त्वचा में सनबर्न की समस्या है तो आप कपूर का इस्तेमाल करके इसे ठीक कर सकते हैं।

एग्जिमा होने पर एग्जिमा वाली जगह पर आप कपूर का तेल लगा सकते हैं।Article image

11
avatar
Answered on Dec 20, 2022
  • कपूर त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है यह त्वचा की खुजली और जलन को कम करने के लिए बहुत ही सहायक होता है। क्योंकि, कपूर एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं।
  • कपूर का इस्तेमाल स्किन पर करने से सूरज की हानिकारक किरणों से बचा जा सकता है।
  • कपूर त्वचा के सभी दाग धब्बे को दूर करने में बहुत ही सहायक होता है।Article image
11
V
Answered on Dec 20, 2022

दोस्तों आपने कपूर का इस्तेमाल किया होगा पर क्या आप जानते हैं कि स्किन के लिए कपूर के क्या फायदे होते हैं यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं कपूर स्किन के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है कपूर में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल का गुण पाया जाता है जोकि स्किन इन्फेक्शन से बचाते हैं। कपूर एंटीफंगल और जीवाणु रोधी होता है। जो स्किन में होने वाले इन्फेक्शन या खुजली से राहत दिलाता है खुजली से राहत पाने के लिए कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर का उपयोग त्वचा से सरबर्न को दूर करने में मदद करता है और कपूर के तेल का उपयोग दाग धब्बों को ठीक करने में किया है।

Article image

9
M
Answered on Jul 6, 2023

स्किन के लिए कपूर के अनेको फायदे है -

•जिन व्यक्तियों के स्किन मे चर्म रोग हो जाने के कारण स्किन मे रैशेज, खुजली जैसी समस्या हो जाने पर स्किन मे कपूर क़ो पीसकर बादाम के तेल मे मिलाकर स्किन मे लगाने से चर्म रोग धीरे -धीरे खत्म हो जाता है।

•इसके अलावा स्किन मे किसी तरह का फंगल इन्फेक्शन होता है तो ऐसे मे स्किन मे कपूर और तिल का तेल मिक्स करके स्किन मे लगाने से फंगल इन्फेक्शन खत्म हो जाता है।Article image

9