preeti  patel's avatar
Apr 25, 2026health-beauty

चुकंदर जूस पिने के क्या फायदे होते है?

36
6 Answers

A
Aug 3, 2022

Letsdiskuss

चुकंदर के जूस पीने के क्या फायदे हैं? आइए इसके बारे में आपको बताएं। दोस्तों चुकंदर का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिंस मिनरल्स होते हैं। चुकंदर का जूस पीने से खून बढ़ता है और चेहरे पर चमक आती है। एक बात याद रखिए कि चुकंदर में शुगर की मात्रा अधिक होती है इसलिए डॉक्टर शुगर के मरीज को चुकंदर का जूस पीने के लिए मना करते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए अगर हफ्ते में तीन बार ही चुकंदर का जूस पिया जाए तो शरीर में खून की कमी नहीं होती है और स्फूर्ति और ताजगी बनी रहती है।

दोस्तों आपको बता दें कि इसमें सोडियम पोटेशियम फॉस्फोरस कैल्शियम सल्फर क्लोरीन आयोडीन आयरन विटामिन b1 विटामिन बी और विटामिन सी जैसे आवश्यक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि विटामिन की कमी होने से कई तरह के रोग हो जाते हैं, खुजली, शरीर में दाने निकलना, बार बार बीमार बीमार पड़ना, बालों का झड़ना, चेहरे का रंग पीला पड़ जाना।‌ चुकंदर में विटामिन होते हैं और यह इन सभी समस्याओं को होने से रोकता है।‌

चुकंदर का जूस पीने से क्या क्या लाभ है आइए जानें

दोस्तों यदि शरीर में खून की कमी हो तो एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से 1 हफ्ते के अंदर है खून की कमी दूर हो जाती है। चुकंदर का जूस नहीं कि पाते हैं उन्हें चुकंदर का सूप पीना चाहिए या भी लाभदायक होता है।

स्किन के प्रॉब्लम से भी बचाता है।त्वचा में खुजली या दाने पड़ जाए तो चुकंदर का जूस पीने से त्वचा संबंधित रोग में भी लाभदायक होता है।

कई लोगों को असमय बाल झड़ने की समस्या होती है इससे बचने के लिए एक गिलास चुकंदर का जूस फायदेमंद होता।‌ चुकंदर में पाए जाने वाले विटामिन बी की वजह से बाल झड़ते नहीं है। फास्फोरस होता है जो बालों की समस्या से भी राहत दिलाती है।

हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए चुकंदर का जूस उनके ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करती है।

चुकंदर का जूस बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता क्योंकि उन्हें अपनी बढ़ती उम्र के लिए कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत होती है।

और पढ़े- गन्ने के जूस पीने के फायदे क्या होते हैं

19
avatar
Aug 7, 2022

आइए आज हम आपको चुकंदर के जूस पीने के फायदे के बारे में बताते हैं।

चुकंदर का जूस पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिंस,मिनरल्स, कैल्शियम, विटामिन बी, फास्फोरस,पाए जाते हैं जो कि यह सभी तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरतमंद होते हैं। इसलिए चुकंदर के जूस पीने से खून साफ रहता है, और यह शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करता है।

यदि किसी व्यक्ति को खून की कमी रहती है तो वह लगातार एक हफ्ते चुकंदर का जूस पीता है तो उसके शरीर में खून की कमी नहीं रहती है।

चुकंदर का जूस बालों की ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।Article image

19
avatar
Nov 27, 2022

आइए आज हम आपको चुकंदर के जूस पीने के फायदे बताएंगे-

चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल मैं रहता है चुकंदर के जूस का सेवन करने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। चुकंदर से सेहत को कई बेशुमार फायदे पहुंचते हैं ज्यादातर लोग चुकंदर को सलाद के रूप में खाते हैं। स्टडी में साबित हो चुका है चुकंदर का जूस सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स आयरन और कैल्शियम पाया जाता है।चुकंदर का जूस पीने से डिमेंशिया का खतरा बहुत कम हो जाता है, दरअसल चुकंदर के जूस में नाइट्रेट होने के कारण यह बढ़ती उम्र के लोगों के दिमाग में ब्लड फ्लो को तेज करता है। जिससे उनको भूलने की बीमारी नहीं होती है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।Article image

19
A
Sep 24, 2023

चुकंदर और इसके जूस में कई पोषक तत्व मौजूद होने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं चुकंदर के जूस में कैल्शियम आयरन पोटेशियम के अच्छे मात्रा होने के कारण यह आपके शरीर को स्वस्थ के लिए कई तरह से लाभ मिलता है।

अगर आप गर्मी में वजन कम करना चाहते हैं तो चुकंदर का जूस का विटामिंस मिनरल्स और जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए यह वजन कम करने में मदद कर सकता है।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है ऐसे लोगों को चुकंदर और गाजर का जूस बनाकर पीना चाहिए इससे शरीर को नेचुरल सूगर मिलती है।साथी आपका बीपी कंट्रोल रहता है।

चुकंदर विटामिनC,विटामिन बी,फॉस्फोरस कैल्शियम प्रोटीन और एंट एक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होने के कारण खून को साफ करने और शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मददगार होता है।Article image

19
avatar
Dec 17, 2023

नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको इस लेकर माध्यम से बताते हैं कि चुकंदर का जूस पीने के फायदे क्या होते हैं जैसे कि आप सभी जानते हैं कि चुकंदर हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्दी रहने के लिए पौष्टिक आहार को खाने पीने को सलाह दी जाती है।इन्हीं में से एक है चुकंदर का जूस जो कई बीमारियों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। चुकंदर में सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम,सल्फर,क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, विटामिन बी 2,और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।जो अच्छे सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

चुकंदर के जूस पीने के फायदे-

  • जिन व्यक्तियों को एनीमिया की शिकायत होती है उन्हें रोजाना सुबह एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।ऐसा एक महीना लगातार करने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है।

  • चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर्स होते हैं।जो पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।यही बजह है कि यह शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता के जबरदस्त तरीके से बढ़ता है।

  • अगर कोई व्यक्ति चुकंदर का जूस रोजाना नियमित रूप से पीए तो त्वचा पर चमक आ जाती है।साथ ही दाग धब्बों और पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है।

  • चुकंदर में पाया जाने वाला फास्फोरस बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। चुकंदर इसका नेचुरल सोर्स है जो बालों को बढ़ाने में मददगार है।

  • चुकंदर विटामिन बी,विटामिन सी,फास्फोरस कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत है। इसमें पाए जाने वाले यह तत्व खून को साफ करने और शरीर में आक्सीजन बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

  • हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले लोगों को चुकंदर और गाजर का जूस बनाकर पीना चाहिए, इससे शरीर को नेचुरल सूगर मिलती है।और बीपी कंट्रोल में रहता है।

  • अगर आप वर्क आउट करते हैं तो चुकंदर का जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।वर्कआउट करने के बाद इसका सेवन करने से रिकवरी करने में मदद मिलती है।

Letsdiskuss

17
R
Apr 23, 2026

चुकंदर का जूस पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। यह खून बढ़ाने में मदद करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारता है। इसमें आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं। चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल भी स्वस्थ रहता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में भी सहायक होता है। नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है।

React