S
Dec 13, 2023others

मटके के पानी पीने के क्या फायदे हैं ?

30
11 Answers

A
May 2, 2019
वर्तमान समय में लोग टेक्नोलॉजी के इस प्रकार दीवाने हो गए है कई वह देसी चीज़ो का महत्व भूलते जा रहे है | जैसे कई लोग रेफ्रिजरेटर का उपयोग करते है ठंडा पानी पीने के लिए लेकिन आज के समय में भी कई ऐसे लोग है जिनके पास रेफ्रिजरेटर नहीं है और वह मटके के पानी का सीन करते है और उसका महत्व समझते है | मटके का पानी स्वच्छ, स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है और आयुर्वेद में भी मटके का पानी पीने के कई ऐसे फायदे बताये गए हैं जिन्हे जान कर आप अचंभित रह जायेंगे |
pot water health benefits-letsdiskuss
Letsdiskuss (courtesy-Mugdha Says)
इतना ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय नज़रिये से भी घड़े का पानी लोग पीढ़ियों से पीते चले आ रहे हैं और आज भी कई लोगों को घड़े का पानी पीना पसंद होता है | क्योंकि सेहत के नज़रिये से भी देखा जाये तो घड़े का पानी स्वस्थ के लिए लाभकारी होता है |
Article image (courtesy-Samaa TV)
मटके के पानी पीने के फायदे -
- मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता होती है और इसमें लाभकारी मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को विषैले तत्वों से दूर रखने में मदद करते है | इसलिए आज हम आपको इस पोस्ट में बतायेंगे कि किस तरह घड़े का पानी मनुष्य को स्वस्थ बनाये रखने में उसकी मदद करता है. तो आईये जानते हैं मटके का पानी पीने के ये बेशकीमती फायदे.
- मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा संबंधित कई परेशानियां दूर हो जाती हैं और यह यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा से संबंधित अन्य रोगों की वजह से चेहरे को खराब नहीं होने देता है | मटके के पानी का सेवन करने से चेहरे की त्वचा दमकने लगती है |
Article image (courtesy-Hari Bhoomi)
- मटके का पानी ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है और साथ ही यह बैड कॉलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है और हार्ट अटैक की संभावनाओं को भी कम करने में मददगार साबित होता है |
- मिट्टी के बर्तन में रखा पानी शुद्ध होता है, यह उन सब बैक्टीरिया को खत्म कर देता है जो डायरिया, पीलिया और डीसेंट्री जैसी खतरनाक और गंभीर बीमारियों को पैदा करती है |
- मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने की वजह से यह शरीर में दर्द, ऐठन या सूजन जैसी समस्या को नहीं होने देता और आर्थराइटिस जैसी बीमारी में भी बेहद लाभकारी माना जाता है |



17
avatar
Oct 9, 2023

क्या आप जानते हैं कि मटके के पानी पीने के भी फायदे होते हैं, नहीं जानती होंगे तो चलिए आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताती हूं कि मटके के पानी पीने से कई सारे फायदे हो सकते हैं।

  • गर्मियों के मौसम में ठंडक पानी के लिए लोक फ्रिज का पानी पीते हैं,लेकिन इस मौसम में फ्रिज के पानी की जगह मटके का अपनी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • मिट्टी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होने की वजह से यह शरीर में ऐठन या सुजन जैसी समस्या को नहीं होने देता और अर्थराइटिस जैसे बीमारी में बेहद लाभकारी माना जाता है।
  • फ्रिज में रखा अक्सर ठंडा पानी गली और शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है लेकिन मटके में रखें पानी पीने से गले में किसी तरह की समस्या नहीं होती है।
  • मिट्टी के बर्तनों मैं रख पानी में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर में ग्लूकोज लेवल को मेंटेन रखने हैं। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है।

Letsdiskuss

17
A
Nov 20, 2023

आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास रेफ्रिजरेटर नहीं है।तो वे लोग देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं यानी कि मटके का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं मैं आपको बता दूं कि मटके का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं कि मटके के पानी पीने के कौन-कौन से फायदे प्राप्त होते हैं।

मटके के पानी पीने के फायदे :-

हम आपको बता दें कि मटके के पानी में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं। यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रेफ्रिजरेटर का पानी न पिए बल्कि मटके का पानी गर्मी के मौसम में अवश्य पिए।लू से बचाने में भी मटके का पानी फायदेमंद होता है।यदि आपको ब्लड प्रेशर हाई हो गया है तो ऐसे में आप ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने के लिए मटके का पानी पिए।

Letsdiskuss

16
avatar
Nov 21, 2023

आधुनिकता के जमाने में मटके के पानी का महत्व शायद ही कोई जनता होगा। हमारे बुजुर्गो ने अपनी सारी उम्र मटके के पानी पी के निकाली। लेकिन हम मटके के पानी से कतराते है, क्योकि हमे वह ठंडा थोड़ा कम लगता है। फ़्रिज से पानी की बोतल निकाल कर पीने में राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते है फ्रिज का पानी शरीर को कितना नुकसान पहुँचाता है। वही मटके के पानी के अनेको लाभ होते है आइये जानते है :-

  1. मटके का पानी विटामिन बी और सी का समृध् स्त्रोत होता है, जो शरीर की इम्युटी को बढ़ाता है।
  2. मटका नेचुरल फिल्टर की तरह कार्य करता है
  3. मटके का पानी एक निश्चित लेवल तक ही ठंडा होता है, जो गले को खराब नही कर पाता।
  4. लू लगने पर मिट्टी के घड़े का पानी फायदेमंद होता है।
  5. यह मेटाबोलिजम स्ट्रांग करता है। Letsdiskuss
15
avatar
Nov 22, 2023

दोस्तों क्या आप जानते हैं मटके के पानी पीने से बहुत से फायदे होते हैं अगर नहीं तो चलिए आज हम इस पैराग्राफ के माध्यम से आपको फायदे के बारे में जानकारी देंगे।

मिट्टी से बने मटके में बहुत से गुण होते हैं जो पानी की अशुद्धियों को दूर करने का काम करता है इसका पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होता है खासकर गर्भवती महिलाओं को मटके में रखा ठंडा पानी पीना चाहिए यह उनकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं क्योंकि मटके के पानी का पीएच संतुलन सही होता है डॉक्टर भी प्रेग्नेंट महिलाओं को फ्रिज का ठंडा पानी पीने की सलाह नहीं देते हैं।

मटके के पानी में विटामिन बी और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और मटके का पानी पाचन तंत्र के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है साथ ही साथ हमारे दिमाग के लिए भी फायदेमंद है मटके का पानी पीने से शरीर की कई सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। और मटके का पानी शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का भी काम करता है।Article image

15
K
Nov 22, 2023

आईये दोस्तों आज हम बताते हैं कि मटके का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं आप जानते हैं कि मटके के पानी पीने के भी फायदे होते हैं, नहीं जानती होंगे तो चलिए आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताती हूं कि मटके के पानी पीने से कई सारे फायदे हो सकते हैं। वर्तमान समय में लोग टेक्नोलॉजी के इस प्रकार दीवाने हो गए है कई वह देसी चीज़ो का महत्व भूलते जा रहे है | मटके का पानी विटामिन बी और सी का समृध् स्त्रोत होता है, जो शरीर की इम्युटी को बढ़ाता है।

मटका नेचुरल फिल्टर की तरह कार्य करता है

मटके का पानी एक निश्चित लेवल तक ही ठंडा होता है, जो गले को खराब नही कर पाता।

लू लगने पर मिट्टी के घड़े का पानी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने के लिए मटके का पानी पिए।Article image

15
avatar
Nov 23, 2023

क्या आप जानते हैं की मार्केट के पानी पीने से क्या फायदे होते हैं। चलिए हम इस आर्टिकल में बताते हैं कि मटके के पानी पीने से कई सारे फायदे हो सकते हैं। वर्तमान समय में लोग टेक्नोलॉजी के इस प्रकार दीवाने हो गए है कई वह देसी चीज़ो का महत्व भूलते जा रहे है |।हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होता है खासकर गर्भवती महिलाओं को मटके में रखा ठंडा पानी पीना चाहिए यह उनकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।मटका नेचुरल फिल्टर की तरह कार्य करता है

मटके का पानी एक निश्चित लेवल तक ही ठंडा होता है, जो गले को खराब नही कर पाता। मटके का पानी गर्मी के मौसम में अवश्य पिए।लू से बचाने में भी मटके का पानी फायदेमंद होता है।यदि आपको ब्लड प्रेशर हाई हो गया है तो ऐसे में आप ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने के लिए मटके का पानी पिए।Article image

14
V
Nov 23, 2023

दोस्तों आप सभी जानते ही हैं कि जब फ्रिज का आविष्कार नहीं हुआ था सब लोग मटके का ही पानी पीते थे। लेकिन आज भी गांव में लोग मटके का पानी ही पीते हैं लेकिन बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें मटके के पानी पीने के फायदे नहीं पता होते हैं तो चलिए आज इस पोस्ट में हम आपको मटके के पानी पीने के फायदे बताते हैं।

मटके का पानी न केवल ठंडा होता है बल्कि यह कई प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए भी जाना चाहता है। मिट्टी के बर्तनों पानी रखने से पानी के सारे विटामिन और मिनरल्स और शरीर के ग्लूकोस लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं। मटके का ठंडा पानी पीने से गले में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मटके का पानी उपयोगी होता है। क्योंकि मटके के पानी में शरीर में बैंड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण पाया जाता है। इसीलिए मटके का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

Article image

13
S
Nov 25, 2023

क्या आपको पता है की मिट्टी के मटके का पानी पीने में हमें कितना फायदेमंद होता है। अगर आपको नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बता दें कि मिट्टी के मटके में पानी पीने से हमारी सेहत बहुत अच्छी रहती है मिट्टी के मटके में बहुत ही गुण होता है जो पानी की अशुद्धियों को खत्म कर देता है। मिट्टी के मटके का पानी हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होता है खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक होता है जब गर्भवती महिला मिट्टी के मटके का पानी पीती है तो वह स्वस्थ रहती है उसके लिए फायदेमंद होता है। मटके का पानी हमारे पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। और मिट्टी के मटके का पानी शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करने में हमारी मदद करता है। आप अपना ब्लड प्रेशर को सही करने के लिए मिट्टी के मटके का पानी पिए यह आपके लिए फायदेमंद होता है।

Letsdiskuss

13
avatar
Dec 11, 2023

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडा पानी पीना शुरू कर देते हैं,लेकिन फ्रिज का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ा जाता है।लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में मटके का पानी पीते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मटके का पानी पीने से कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। क्योंकि मटका मिट्टी से बनता है और मिट्टी में कई सारे तत्व होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि मटके का पानी पीने के फायदे क्या होते हैं इसकी पूरी जानकारी के साथ बताएंगे।

  • मटके पानी पीने से रोग प्रतिरोधकता क्षमता मजबूत होती है और इससे कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
  • गर्मी के मौसम में अक्सर कई लोगों को लू लग जाती है, जिसकी वजह से बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन आप मटके का पानी पीते हैं तो लू लगने से बच सकते हैं।
  • गले में खराश होने की शिकायत होने पर फ्रिज का पानी काफी नुकसानदायक होता है।लेकिन अगर आप मटके का पानी का सेवन करते हैं, इससे गले की खराश के शिकायत दूर हो जाती है।
  • जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है, के लिए मटके का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है।क्योंकि मटके में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।इसलिए अगर आप मटके का पानी पीते हैं तो आपको एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • मटके का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि मटके का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही पाचन तंत्र भी बेहतर बना रहता है।
  • शरीर में दर्द की शिकायत दूर करने के लिए मटके का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि मिट्टी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं,जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

Letsdiskuss

12
S
Dec 12, 2023

दोस्तों अप्रैल का महीना आते ही गर्मियों के दिन शुरू हो जाते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को लगता है कि ठंडा पानी पीने के लिए मिल जाए। और फिर लोग ठंडा पानी पीने के लिए घर में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की फ्रिज का पानी पीना सेहत के लिए कितना ज्यादा नुकसानदायक होता है। इसलिए आयुर्वेद में बताया गया है कि लोगों को गर्मी के मौसम में मटके का पानी पीना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेद में मटके को अमृत के समान बताया गया है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मटके का पानी पीने से हमें कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

मटके का पानी पीने के फायदे एक नहीं अनेक है :-

(1) मैं आपको बता दूं कि यदि आप गर्मी के मौसम में मटके का पानी पीते हैं तो यह आपके शरीर को गर्मी और लू से बचाता है। क्योंकि मटके के पानी शरीर में ग्लूकोज और मिनरल को बनाए रखने में मदद करता है। इसको पीने से हमारे शरीर में ठंडक मिलती है और गर्मी से भी बचाव होता है।

(2) इसके अलावा मटके के पानी से पाचन से संबंधित है सभी समस्याएं दूर होती हैं यदि आप रोज मटके का पानी पीते हैं तो आपके शरीर में पीएच का मन संतुलित बना रहेगा। और आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।

(3) यदि आप फ्रिज का पानी पीते हैं तो इससे आपको सर्दी और खांसी की समस्या होगी और यदि आप रोजाना मटके का पानी पीते हैं तो आपको गले से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या देखने को नहीं मिलेगी इसलिए यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो मटके का पानी पिए।

(4) यदि आपके शरीर में लगातार दर्द बना रहता है तो इसे ठीक करने के लिए आप मटके का पानी पिए क्योंकि मटके में एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो ऐठन और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

Letsdiskuss

5