D
Jul 29, 2023science-and-technology

गाड़ियों में -एलाय व्हील- होने के क्या फायदे हैं?

2
2 Answers

K
Aug 10, 2019

काफी सारे लोग होते हैं जो कार के बहुत शौकीन होते हैं, और उन्हें अपनी कार को बढ़िया से बढ़िया रखने में बहुत इंटरेस्ट होता है। इसी के चलते आजकल नई नई डिजाइन में एलॉय व्हील्स मिलते हैं। वैसे देखा जाए तो यह एलॉय व्हील्स बहुत फायदेमंद होते हैं और इसी लिए छोटी से छोटी गाड़ी से लेकर बड़ी से बड़ी गाड़ी के लिए एलॉय व्हील्स मार्केट में उपलब्ध होते हैं।

Article image सौजन्य: हिंदी टेकि


अलग अलग डिजाइन और अपनी चमक से यह व्हील्स उन के लिए खास होते है जो लोग अपनी गाड़ी को एक बिल्कुल डिफरेंट लुक देना चाहते हैं। यह एलॉय व्हील्स वजन में हल्के होते हैं, इसी लिए गाड़ी की एवरेज भी बढ़िया देते हैं। इन व्हील्स को साफ करना भी बहुत आसान होता है, पर इतने फायदों के साथ इन विल्स के कुछ ड्रॉबैक्स भी है जोकि ख्याल में रखनी जरूरी है। यह व्हील्स नाजुक होते हैं और इसीलिए पंचर जैसे हालात में इनके ऊपर हथौड़े का प्रयोग नहीं किया जा सकता। यह आसानी से मुड़ जाते हैं। इनको बार-बार साफ करना जरूरी है वरना गाड़ी के ब्रेक मैं प्रॉब्लम भी हो सकते हैं। मार्केट में अलग अलग कारों के लिए अलग-अलग तरह के एलॉय व्हील्स अवेलेबल होते हैं और इसीलिए खरीददार के पास काफी ऑप्शन रहते हैं। वैसे आजकल कई व्हीकल्स में कम्पनीज भी एलॉय व्हील्स लगाकर देती है।


1
avatar
Jul 29, 2023

क्या आप जानते हैं कि गाड़ियों में अलाय व्हील होने के क्या फायदे हैं। यदि आप जानते हैं तो अच्छी बात है और यदि जो नहीं जानता है तो चलिए हम उनको आज इसकी जानकारी देते हैं। दोस्तों एलाय व्हील वजन में हल्के होते हैं इसलिए यह गाड़ी का एवरेज भी बढ़िया देते हैं इसके अलावा हीट कम होने के कारण टायर की लाइफ और अधिक बढ़ जाती है, इसके अलावा इन को साफ करना भी बहुत आसान होता है इसीलिए ज्यादातर लोग अलाय व्हील ही गाड़ियों के लिए खरीदते हैं। क्योंकि इसे खरीदने के अनेक फायदे हैं।

Article image

React