Krishna Patel's avatar
May 3, 2024education

शीघ्र गर्भवती होने के बेहतरीन उपाय क्या है?

32
4 Answers

avatar
Mar 24, 2022

शीघ्र गर्भवती होने का सबसे बेहतरीन उपाय मासिक धर्म के 5 वे दिन से 12 दिन तक का गर्भावस्था के लिए समय अच्छा है, उसमें भी प्रारंभ 6 दिन सबसे अच्छे हैं।इन्ही दिनों में सम्बन्ध बनाने चाहिए स्त्री -पुरुष को अपनी ट्यूब-स्पर्म सम्बन्धी जांच अवश्य करा लेनी चाहिए,सम्बन्ध बनाने में पहले स्त्री -पुरुष को ऑर्गेज़्म होना आवश्यक है, यदि दोनों में से ये किसी एक को ऑर्गेज़्म नहीं होता तो गर्भवती होने के अवसर बहुत कम होते हैं, इसके लिए करीब 20 मिनट फोरप्ले में देना चाहिए, इससे ऑर्गेज़्म के अवसर बढ़ जाते हैं, फोरप्ले के समय पुरुष को बांयें करवट पर और स्त्री को दाएं करवट पर लेटना चाहिए ,इसके बाद पुरुष को नीचे और स्त्री को ऊपर होकर सम्बन्ध बनाने चाहिए ,सम्बन्ध समाप्त होने के पश्चात स्त्री को इस प्रकार की व्यवस्था रखनी चाहिए कि कूल्हे उच्च अवस्था में रहें और स्त्री दाएं अथवा बाएं करवट पर लेट जाए।

लौंग से ओवुलेशन में सुधार आता है और महिलाओं को इनफर्टिलिटी से निजात मिलती है। लौंग से फर्टिलिटी बढ़ती है और इसमें फोलिक एसिड और जिंक जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही फर्टिलिटी को सुधारने का काम करते हैं। इससे महिलाओं को नैचुरलीप्रेगनेंट होनेमें मदद मिलती है।

शीघ्र गर्भवती होने के बेहतरीन उपाय | The Best Way To Get Pregnant Early |  Lotus Pregnancy Care - YouTube

16
avatar
Mar 26, 2022

अक्सर आपने देखा होगा कि कई महिलाएं गर्भ धारण करना चाहती है लेकिन उनके शरीर में किसी ना किसी कमी की वजह से वह गर्भधारण करने में असमर्थ रहती हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनको अपनाकर आप जल्द से जल्द गर्भधारण कर सकती हैं।

जल्द गर्भधारण करने के लिए उम्र का सही होना यानी कि 18 से लेकर 28 साल की उम्र गर्भधारण करने के लिए सबसे अच्छी उम्र मानी जाती है। यहीं पर यदि आप 35 साल के बाद गर्भ धारण करना चाहती है तो आपके पास गर्भधारण करने के बहुत कम चांस रहते हैं।

जल्द गर्भधारण होने के लिए मासिक धर्म का नियमित होना बहुत जरूरी होता है। यदि आपका मासिक धर्म रेगुलर है तो आप बहुत जल्द मां बन सकती है।Article image

16
avatar
Oct 15, 2023

शीघ्र गर्भवती होने के बेहतरीन उपाय -हर परिवार की चाहत होती है कि शादी के बाद उसके घर में नन्हें मुन्हें बच्चे की किलकारी गूंजे। लेकिन कई बार कुछ कारणों से महिलाओं को गर्भधारण में दिक्कते आती हैं। कई बार कुछ आदतों और कंडीशंस के चलते महिलाएं चाह कर भी प्रेग्नेंसी कैरी नहीं कर पाती और अवसाद में आ जाती है। अगर महिला गर्भधारण की कोशिश कर रही है,और फिर भी गर्भधारण नहीं हो रहा तो कुछ आदतों में बदलाव करके या कुछ तरीकों के जरिए गर्भधारण किया जा सकता है।गर्भधारण के लिए डॉक्टर सही उम्र 18से 28 साल के बीच बताते हैं। इस उम्र के बीच की महिलाएं की शादी के बाद गर्भधारण की संभावना काफी रहती है। क्योंकि इस उम्र में फर्टिलाइजेन ज्यादा होता है। 25 साल की महिलाओं की तुलना में 35 साल की महिला का प्रेग्नेंट होने के 50% फीसदी कम चांस होते हैं।

Letsdiskuss

16
A
May 2, 2024

यदि आप भी शीघ्र गर्भवती होना चाहती है तो इसके लिए कौन-कौन से उपाय हैं चलिए हम आपको बताते हैं:-

दोस्तों एक महिला जब मां बनती है तो वह क्षण उसके जीवन का सबसे सुखद क्षण होता है। शादी होने के कुछ साल बाद महिलाओं की इच्छा होती है कि अब वह मां बन सके लेकिन कई बार देखा जाता है की शादी के कई साल हो जाते हैं लेकिन बहुत ही महिलाएं माँ नहीं बन पाती हैं। तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके यहां पर बताने वाले हैं कि आप जल्द से जल्द माँ कैसे बन सकती हैं।

 

शीघ्र गर्भवती होने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स से बनाय दूरी :-

अक्सर देखा जाता है की शादी के बाद बहुत सी महिलाएं जल्द माँ नहीं बनना चाहती हैं। और वे बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती है। लेकिन यदि आप बच्चे की प्लानिंग कर रही है तो सबसे जरूरी बात है कि आपको कई महीने पहले इन गोलियों का सेवन करना बंद करना होगा। बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन बंद करने के बाद आप बहुत जल्द मां बन सकती हैं।

 

सेक्स पोजीशन का रखें ध्यान :-

दोस्तों आप इस दौरान ऐसी सेक्स पोजीशन को ट्राई करें। जिम पेनिस सर्विस में गहराई से पहुंचता हो। यानी कि आप मिशनरी पोजीशन, डॉगी पोजिशन, स्पूनिंग जैसी पोजीशन ट्राई कर सकते हैं ऐसा करने से आप जल्द प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

 

हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें :-

दोस्तों यदि आप प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रही है तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होगा। मैं आपको बता दूं की साधारण डाइट का गर्भधारण की संभावनाओं पर सीधा असर होता है। यदि आपके शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी है तो  गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। इसलिए सही लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट को फॉलो करें रोजाना एक्सरसाइज करें ऐसा करने से जल्द ही प्रेगनेंसी हो सकती है।

 

Letsdiskuss

 

 

React