अच्छे इंसान की क्या खूबियां होती है ?

4
5 Answers

K
Mar 3, 2019
अच्छे इंसान की खूबियां ढूढ़ने से नहीं मिलती, अच्छे इंसान की खूबी दिखाई देती है और महसूस होती है | अच्छे और नैतिक गुण मनुष्य में खुद से होते हैं जिसके कारण मनुष्य अच्छा इंसान बनता है | आइये आपको बताते हैं अच्छे इंसान में क्या गुण होने चाहिए -

- एक अच्छे इंसान की सबसे बड़ी पहचान यह होती है कि कौन सा इंसान किसके साथ कैसा व्यवहार करता है इससे इंसान की अच्छाई और बुराई पता चलती है |

- एक अच्छे व्यक्ति की पहचान यह होती है कि उसका आचरण अच्छा होता है, जिससे उसकी अच्छाई व्यक्त होती है और अच्छा इंसान कभी किसी को नुक्सान नहीं पहुंचता |

- एक अच्छा व्यक्ति इस बात का ध्यान रखता है कि उसकी बातों से किसी को कोई परेशानी न हो और वो किसी को कुछ ग़लत न कहें |

- एक अच्छा व्यक्ति दूसरे की मदद को हमेशा तैयार रहता है, फिर वो इस बात के बारें में बिलकुल नहीं सोचता कि वो जिसकी मदद कर रहा है वो उसका दोस्त है या उसका दुश्मन |

- एक अच्छे व्यक्ति को हमेशा सबकी फ़िक्र होती है जिससे वह हमेशा इस काम का ध्यान देता है कि उनके काम के कारण किसी को कोई परेशानी न हो |

Article image(Image Creadit - Advergize )

2
S
Nov 8, 2022

अच्छे इंसान के अंदर बहुत सी खूबियां देखने को मिलती है -

•अच्छे इंसान के अंदर सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि उसका स्वभाव अच्छा होता है और वह बुरे वक़्त मे सबकी मदद करता है।

•अच्छे इंसान के अंदर सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि वह अपने से बड़ो का आदर, सम्मान करना अच्छे से जानता है और समाज मे लोगो से अच्छे से बात करते हैं, उनसे आपस मे व्यवहार बना कर रखते है।


•अच्छे इंसान के अंदर सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि वह बिना मतलब के लोगो से लड़ाई झगड़ा नहीं करता है, बल्कि दो व्यक्ति आपस लड़ाई कर रहे है तो उनका आपस मे समझौता करवाते है।Article image

2
avatar
Nov 9, 2022

आज मैं आपको यहां पर बताऊंगी की एक अच्छे इंसान के अंदर कौन-कौन सी खूबियां होती है।

एक अच्छा इंसान हमेशा दूसरों की मदद करता है, एक अच्छा इंसान कभी दूसरों का बुरा नहीं चाहता वह हमेशा उसकी मदद करता है, एक अच्छा इंसान कभी किसी के साथ गलत होते नहीं देख सकता है जब भी कहीं पर गलत होता है तो वह हमेशा आवाज उठाता है।

जो इंसान अच्छा होता है वह हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि उसकी वजह से किसी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो या फिर कोई दुख ना हो वह हमेशा दूसरों के बारे में अच्छा सोचते रहते हैं।Article image

2
avatar
Apr 26, 2023

एक अच्छे इंसान के कई सारी खूबियां होती हैं -

- एक अच्छा व्यक्ति दूसरे की मदद को हमेशा तैयार रहता है फिर वह इस बात के बारे में बिल्कुल नहीं सोचता जिसकी मदद कर रहा है वह उसका दोस्त है या उसका दुश्मन।

- जो इंसान अच्छा होता है वह हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि इसकी वजह से किसी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो या फिर कोई दुख ना हो हमेशा दूसरों के बारे में अच्छा सोचते रहते हैं।

- एक अच्छा व्यक्ति इस बात का ध्यान रखता है कि उसकी बातों से किसी को कोई परेशानी ना हो और वह किसी को कुछ गलत ना कहे।Article image

2
M
Aug 11, 2023

अच्छे इंसान के अंदर सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि वह किसी दूसरे व्यक्ति क़ो मुसीबत मे देखकर उसकी मदद के लिए उसका साथ जरूर देता है और उसे मुसीबत से बाहर निकलता है।


इसके अलावा अच्छे इंसान की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि यदि उससे बड़ा यानि उसके दादा जी,पिता जी उसे किसी बात के लिए डांट देते है तो उसकी गलती न होने के बावजूद भी वह चुपचाप सुन लेता है।

Article image

React