S
Updated on Dec 2, 2023health-beauty

केला खाने के क्या नुकसान हैं?

20
8 Answers

S
Answered on Oct 16, 2022


केला अधिक मात्रा मे खाने से बहुत सारे नुकसान होते है -


•केले का सेवन अधिक मात्रा मे करते है तो इसका बुरा असर हमारी सेहत पर पड़ता है क्योकि केले मे कैलोरी अधिक पायी जाती है जिनका वजन पहले से ही अधिक है, यदि वह फिर भी केले का सेवन अधिक मात्रा मे करते है जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक है।

•जो व्यक्ति शुगर के मरीज होते है उन्हें केला का सेवन करने से तो जरूर बचना चाहिए क्योकि केला बहुत मीठा होता है, अधिक मात्रा मे केले का सेवन करते है तो शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है और शुगर लेवल बढ़ने से अटैक आने की सांभवना बढ़ जाती है।Article image

12
avatar
Answered on Oct 16, 2022

केला में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए जरूरी होते हैं केला खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन यदि आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो आपको कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं आइए जानते हैं कि यदि हम अकेला का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो हमें कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

यदि आप डाइटिंग पर है तो ऐसे में आपको केला का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो वजन घटने की जगह बढ़ने लगेगा।

इसके अलावा जिन व्यक्तियों को कब्ज और पेट फूलने की समस्या होती है उन्हें केले का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट और अधिक फूलने लगता है।Article image

12
M
Answered on Aug 11, 2023

केला खाने के कई हो नुकसान होते है -
•जिन व्यक्तियों क़ो डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें केला खाने से बचना चाहिए क्योकि केले मे शर्करा अधिक मात्रा मे पाया जाता है यदि डायबीटीज के मरीज केले का सेवन करते है तो ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है।

•कुछ लोगो क़ो अस्थमा की बीमारी होती है, उन्हें केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि केले की तासीर ठंडी होती है और ऐसे मे यदि वह लोग केले का सेवन करते है तो सांस फूलने की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।Article image

12
V
Answered on Aug 11, 2023

दोस्तों आप सभी ने अकेले तो खाए ही होंगे पर क्या आप केले खाने के नुकसान जानते हैं यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको इस पोस्ट में केले खाने के नुकसान बताएंगे।

• केला खाने से वेट बढ़ जाता है क्योंकि अकेले में फाइबर पाया जाता है। यदि आप रोजाना दूध के साथ केला खाते हैं तो इससे आपका वेट बढ़ जाएगा।

• यदि आप खाली पेट केला खाते हैं तो आपको पेटदर्द की समस्या हो सकती है और इसके साथ ही एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है।

• पका केला खाने से पेट साफ होता है लेकिन आप थोड़ा भी कच्चा केला खाएंगे तो इससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है ।

Article image

13
avatar
Answered on Nov 25, 2023

केला खाने से कई सारे नुकसान होते है।

कब्ज

दिन में बहुत ज्यादा मात्रा में केला खाने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। दरअसल केले में बहुत सारा स्टार्च होता है, जिसे पचा पाना आपके पाचन तंत्र के लिए मुश्किल होता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा केले का सेवन न करें।

पाचन में दिक्कत

हमारे पाचन तंत्र के लिए एक निश्चित मात्रा में फाइबर अच्छा होता है।हालांकि जरूरत से ज्यादा मात्रा में फाइबर का सेवन आपके पेटमें दर्द,गैस और पेट फूलने की परेशानी पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं जरूरत से ज्यादा फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसी जरूरी मिनरल्स के अवशोषण में बाधा पैदा करता है।

अस्थमा

कुछ लोगों को अस्थमा की बीमारी होती है उन्हें केले का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि केला कि तासीर ठंडी होती है। और ऐसे में यदि वह लोग केले का सेवन करते हैं तो सांस फूलने की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।Article image

11
avatar
Modern India Explorer
Answered on Nov 29, 2023

केले में अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है जिससे केले को ठंडी के सीजन में खाएंगे तो सर्दी जुकाम की समस्या बढ़ जाती है जिससे हमारे गले में खराश उत्पन्न होती है व जकड़न उत्पन्न होती है। इसके अतिरिक्त केले के अत्यधिक सेवन से हमारे शरीर को शुगर जैसी बीमारी हो सकती है।

शुगर जैसी बीमारी होगी तो हमारे शरीर को हार्ट अटैक आ जाएगा और हार्ट अटैक आने से व्यक्ति की जिंदगी खत्म हो जाती है यही कारण है की केला हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है

यदि हम बच्चे को ठंडियों के मौसम में केला खिलाते हैं तो तो पहले बच्चों में नॉर्मल सर्दी जुकाम होती है उसके बाद वह सर्दी जुकाम बढ़कर बच्चों में बीमारी है जैसे कि बुखार उत्पन्न करती है निमोनिया जैसी समस्या उत्पन्न करती है जिससे बच्चों की जान का खतरा बढ़ जाता है।

तो दोस्तों यह थे केले के कुछ नुकसान।

धन्यवाद

6
R
Answered on Nov 29, 2023

अभी तक तो हमने सुना है कि केला खाने से फायदे होते हैं लेकिन आज हम यह भी सुन रहे हैं कि केला खाने से नुकसान होता है तो आज हम बताएंगे कि केला खाने से क्या-क्या नुकसान होता है अकेले में क्लोरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है वजन को बढ़ाती है इसलिए हमें केला नहीं खाना चाहिए केले में प्रोटीन कम होता है जिसके कारण मसल्स कमजोर हो जाती है खाली पेट केला खाने से वजन बढ़ सकता है केले में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा पाई जाती है केले में शुगर भरपूर मात्रा से होती है ऐसे में खाली पेट केला खाने से ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ जाता है और सर दर्द और थकान की समस्या होती हैं केला खाने से माइग्रेन डायबिटीज अस्थमा जैसी परेशानी बढ़ सकती है तुम्हारे पाचन तंत्र के लिए निश्चित मात्रा में फाइबर अच्छा होता हैArticle image

6
avatar
Health Facts Researcher
Answered on Dec 1, 2023

दोस्तों ज्यादातर लोगों को केला बहुत पसंद होता है और इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं केला का ज्यादा सेवन करने से क्या नुकसान होता है अगर नहीं तो चलिए आज हम इस पैराग्राफ के माध्यम से आपको बताएंगे।

केले का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि केले में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो हमारे वजन को बढ़ाती है। केला खाने से डायबिटीज, कब्ज,अस्थमा पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है इसलिए आपको केले का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

केले का ज्यादा सेवन करने से हमारे मसल्स भी कमजोर हो सकते हैं क्योंकि केले में प्रोटीन की मात्रा कम पाई जाती है जिसके कारण मसल्स में कमजोरी आ सकती है।

केले में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की काफी मात्रा पाई जाती है जिसके कारण ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और सर दर्द , थकान जैसी समस्या भी हो सकती है।

केले में फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाने के कारण पेट में गैस की समस्या बन सकती है।

Article image

3