यदि आप भी हेडफोन लगाने के आदी हो गए हैं तो आज से ही आपको इसका इस्तेमाल करना बंद करना होगा नहीं तो आगे चलकर आपको कई सारे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि ज्यादा देर तक हेडफोन का इस्तेमाल करने से कौन-कौन से नुकसान होते हैं।
दोस्तों हेडफोन का इस्तेमाल करने से एक नहीं अनेकों नुकसान है :-
यदि आप ईयर फोन को अधिक देर तक कानों में लगा कर रखते हैं तो वाइब्रेशन से कानों की नसों पर दबाव पड़ता है। और इसकी वजह से नसों में सूजन आ सकती है। जिस वजह से सेंसिटिविटी हो सकते हैं और तो और व्यक्ति बड़ा भी हो सकता है। इसको लेकर WHO भी चेतावनी दे चुका है। की हेडफोन के अधिक इस्तेमाल से 2050 तक लगभग 70 करोड़ से ज्यादा लोगों के कान खराब हो जाएंगे।
अधिक मात्रा में हेडफोन का इस्तेमाल करने से कुछ इस तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं जो कि यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं:-
कानों में दर्द की समस्या, सुन्नपन की समस्या, सुनने की क्षमता पर असर, बहरेपन की समस्या, सर दर्द की समस्या और संक्रमण की समस्या देखने को मिल रही है।
चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे करें ईयरफोन से कानों की सुरक्षा :-
दोस्तों यदि आप अपने कानों को हेडफोन से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप लंबे समय तक एयरफोन का इस्तेमाल करने से बचें, जब भी हेडफोन को कानों पर लगे तो दोनों की आवाज नॉर्मल रखें, और जितना हो सके उतना कम इसका इस्तेमाल करें, हेडफोन को कानों के अंदर ज्यादा एडजस्ट करने का प्रयास न करें। हां और हो सके तो आप ईयरफोन कंपनी के ही इस्तेमाल करें , 1 दिन में हेडफोन का इस्तेमाल 60 मिनट से ज्यादा ना करें।

Answered By Aanya Singh
Author
.jpeg&w=3840&q=75)




