A
May 24, 2023entertainment

होली का रंग छुड़ाने के आसान टिप्स क्या हैं ?

4 Answers
2

K
Mar 19, 2019

होली का नाम सुनते ही सभी लोग होली मानाने के लिए बड़े ही उत्सुक रहते हैं | साल में एक बार आने वाला ये त्यौहार लोग पसंद करते हैं परन्तु कई लोग होली खेलना पसंद नहीं करते और कई लोग पसंद होने के बाद भी होली नहीं खेलते क्योकि उन्हें रंगो छुड़ाने में बड़ी ही समस्या का सामना करना पड़ता है |


जो लोग होली खेलना पसंद करते हैं परन्तु रंग छुड़ाने की वजह से होली नहीं खेलते ऐसे लोगों के लिए आज हम कुछ आसान टिप्स लाए हैं, जिसके प्रयोग से आप होली भी खेल सकते हैं और साथ ही रंग छुड़वाने में कोई परेशानी भी नहीं होगी |


- घर में पेस्ट बनाएं :-
आप होली का रंग छुड़ाने के लिए घर पर बेसन, दही और हल्दी का पेस्ट बना सकते हैं | आप तीनो को बराबर मात्रा में मिलकर उसका पेस्ट बनाएं और अपने चहेरे पर 10 मिनिट तक लगाएं इसके बाद आप अपना चेहरा ठन्डे पानी से धो लें | इससे होली का रंग काफी हद तक निकल जाएगा |

Article image
(Courtesy : DusBus )

- आटे का चोकर प्रयोग करें :-
आप आटे के चोकर(आटा छानने के बाद छन्नी में बचा सूखा आटे का कचरा) को बेसन और हल्दी के साथ मिलाकर उसका मिश्रण बना लें और उसके बाद उसको अपने चेहरे पर लगाएं | जैसे ही वो सुख जाए तो उसके बाद उसको ठन्डे पानी से धो लें, इससे होली का रंग आराम से निकल जाएगा |

Article image
(Courtesy : DusBus )

- तेल का प्रयोग करें :-
आप जब भी होली खेलना चाहे तो उससे पहले आप सरसों तेल का प्रयोग करें | आप अपने चेहरे में और अपने हाथ पैरों में सरसों तेल लगा लें जिससे आप पर रंग लगेगा तो पर आपको रंग चढ़ेगा नहीं | इससे जब आप मुँह धोएंगे या नहाएंगे तो रंग आसानी से निकल जाएगा |

Article image (Courtesy : Dailyhunt )

क्या प्रयोग न करें -
नींबू और कपड़े धोने का साबुन प्रयोग न करें , ऐसा करने से अगर रंग निकल भी जाता है तो आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है और इससे आपको चेहरे में जलन का सामना भी करना पड़ सकता है |

Article image (Courtesy : AajTak )


1
avatar
Nov 20, 2022

होली में रंग लगाने में जितना मजा आता है और होली निकलने के बाद रंग निकालने में कितनी ही परेशानी जाती है लेकिन आज हम यहां पर कुछ टिप्स लेकर आए है जिनको अपनाकर आप आसानी से होली मे खेले गए रंग को छुड़ा सकते हैं।

होली का रंग छुड़ाने के लिए आप अपने चेहरे पर बेसन मे नींबू व दूध मिलाकर तैयार किए गए पेस्ट को चेहरे पर लगाने से रंग आसानी से निकल जाता है।

यदि आपके चेहरे पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो इसे साफ करने के लिए आप दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़े ऐसा करने से चेहरे पर लगा रंग आसानी से छूट जाएगा।Article image

1
V
Nov 22, 2022

दोस्तों होली में रंग ना लगे ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन होली में कुछ ऐसे रंग लग जाते हैं जिन्हें छुड़ाने में बहुत दिक्कत होती है। आज हम इस पोस्ट में होली का रंग छुड़ाने के आसान टिप्स बताएंगे। जिसे लगाकर आप आसानी से रंग को छुड़ा सकते हैं।
1. रंग छुड़ाने के लिए बेसन नींबू का रस और दूध को मिलाकर एक घोल तैयार कर लीजिए। इसके बाद इस घोल को अपनी त्वचा पर लगाकर रखें और 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से दूर लीजिए। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।


2. खीरे का रस, गुलाब जल और एक चम्मच सिरके को मिला लीजिए मिलाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगा ले। इसे लगाने के बाद आप के चेहरे में लगे दाग धब्बे साफ हो जाएंगे और चेहरा चमकदार बनेगा।

Article image

1
S
May 23, 2023

होली का रंग छुड़ाने के लिए कुछ आसान टिप्स बताएंगे -

•यदि आपके चेहरे से होली का रंग नहीं निकाल रहता है तो आप कच्चा पपीते के 1-2 टुकड़े पीसकर उसमे 2 चम्मच दूध,1चम्मच बादाम का तेल तथा 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके पेस्ट बनाकर चेहरे मे 10-30मिनट लगाकर रखे उसके बाद पानी से चेहरा धो दे, आपके चेहरे का होली का रंग आसानी से निकल जाएगा।Letsdiskuss

और पढ़े- होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता हैं?

1