Updated on Dec 14, 2023astrology

ऐसे कौन से काम है जो हमें गुरुवार को नहीं करने चाहिए ?

28
10 Answers

J
Answered on Aug 29, 2019

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है, और किसी भी काम करने के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है | इस दिन पीलें रंग के कपडे पहनना बहुत अच्छा माना जाता है और भगवान विष्णु का श्रृंगार भी पीलें फूल और पीलें वस्त्रों से किया जाता है|


Article imagecourtesy-youtube


लेकिन कुछ बाते ऐसी भी है जो सभी को जाननी जरुरी है की हमें ऐसे कौन से काम है जो गुरुवार के दिन नहीं करने चाहिए, और इन नियमों को अपनाने से आप तरक्की और सौभाग्य की और बढ़ेंगे -




1. प‌िता, गुरू और साधु-संत बृहस्पत‌ि का प्रतिनिधि करते हैं. कभी भी इनका अपमान न करें



2. ख‌िचड़ी न तो घर में बनाएं और न खाएं


3. नाखून नहीं काटने चाहिए



4. महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए. कहा जाता है की इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है



5. कपड़े नहीं धोने चाहिए




15
V
Answered on Jun 24, 2021

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन सभी के द्वारा भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अक्सर लोग किसी भी काम की शुरुआत के लिए गुरुवार के दिन को सही मानते हैं। हमारी रोज की दिनचर्या में ऐसे काम होते हैं जिन्हें हम प्रतिदिन करते हैं पर इस दिन बहुत से ऐसे काम होते हैं जिन्हें हमें नहीं करना चाहिए।

अक्सर यह देखा जाता है कि पुरुष प्रतिदिन अपनी दाढ़ी को काट देते है। परंतु गुरुवार के दिन दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए। गुरुवार के दिन दाढ़ी या शरीर के किसी बाल को काटने से आप संतान के सुख से वंचित रह सकते हैं। दाढ़ी और बाल के साथ इस दिन नाखूनो को भी नहीं काटना चाहिए।
नहाना कपड़े धोना यात्रा करना खाना बनाना कुछ ऐसा काम होते हैं जो आप भी रोज की दिनचर्या में करते हैं। परंतु गुरुवार के दिन कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। इस दिन कपड़े धोने से परहेज करना चाहिए।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन खाने में भी कुछ चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जैसे गुरुवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए। इसके साथ ही इस दिन दूध और केला भी नहीं खाना चाहिए।
इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा भी नहीं करनी चाहिए। यदि बहुत ही जरूरी काम है तो ऐसी स्थिति में थोड़ा सा दही खाकर घर से जाना चाहिए।
वैसे तो हमें अपने से बड़ों का आदर- सत्कार हमेशा करना चाहिए। पर गुरुवार के दिन अपने से बड़ों का उपहास करना हमारे लिए नुकसानदेह होता है । और ऐसा माना जाता है कि इस दिन अपने से बड़ों का अपमान भगवान विष्णु जी को क्रोधित कर देता है तो इस दिन इस चीज से जरूर बचना चाहिए।
महिलाओ के गुरु ग्रह कमजोर होने की एक वजह यह है कि वह गुरुवार के दिन हमेशा के जैसे बाल धोती हैं। इस दिन महिलाओं का बाल धोना उनके गुरु ग्रह को कमजोर करता है। तो महिलाओं को इस दिन अपने बाल धोने से बचना चाहिए।
इसके साथ ही बहुत सारी बाते है जिनका अनुसरण हमें गुरुवार के दिन करना चाहिए। और सभी को भगवान पर पूर्ण आस्था रखनी चाहिए।
Article image


15
avatar
Answered on Mar 3, 2022

आज हम आपको बताना चाहते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए जिससे भगवान विष्णु हमसे प्रसन्न होकर हम पर अपनी कृपा बनाए रखें गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु जी की पूजा करने से प्रसन्न होते हैं लेकिन ऐसे बहुत से काम है जिसे हमें गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए नहीं तो भगवान विष्णु हम से रुष्ट हो जाते हैं तो चलिए जानते हैं कि वह कौन से काम है।

शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि गुरुवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए इससे हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर काम में बाधा उत्पन्न होती है इस दिन केला और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए और साथ ही घर में कपड़े नहीं धोना चाहिए और ना ही घर में पोछा लगाना चाहिए गुरुवार के दिन शरीर में साबुन लगाना भी अशुभ माना जाता है इस दिन बालों को धोना वर्जित माना जाता है और बालों को काटना भी अशुभ माना जाता है।Article image

15
S
Answered on Dec 14, 2022

•गुरुवार के दिन महिलाओं को भूलकर भी बाल नहीं धोने चाहिए,ऐसा करने पर इस दिन बाल धोने से घर में संपत्ति और सुख की कमी आती है।

•गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए,ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

•पुरुषो क़ो भूलकर भी गुरुवार के दिन दाढ़ी नहीं बनाना चाहिए हैं, ऐसा करने से उनका गुरु कमजोर होता है और जीवन मे उनकी राह मे बाधाये आती रहती है।Article image

13
avatar
Answered on Dec 15, 2022

चलिए जानते हैं कि व्यक्ति को गुरुवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए। व्यक्ति को गुरुवार के दिन सुबह नहा धोकर पीले वस्त्र को पहनना चाहिए और भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। गुरुवार के दिन व्यक्ति को भूलकर भी बाल नाखून को नहीं काटने चाहिए। क्योंकि गुरुवार के दिन नाखून काटने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल भी नहीं धुलना चाहिए। Article image

16
V
Answered on Dec 16, 2022

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसे कौन से काम है जो हमें गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए। हर एक दिन का एक अलग महत्व होता है इसी प्रकार हर दिन में अलग-अलग देवताओं की पूजा की जाती है बुजुर्ग भी गुरुवार के दिन कुछ कामों को करने से मना करते हैं -


• गुरुवार के दिन बाल को नहीं काटना चाहिए।


• गुरुवार के दिन सेविंग नहीं करनी चाहिए। गुरुवार के दिन बालों को काटना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि इससे धन-संपत्ति की हानि होती है।


• गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। घर की तरक्की रुक जाती है और परेशानियां आती है।

Article image

15
M
Answered on Jun 27, 2023

गुरुवार के दिन खाने मे ऊपर से नमक डालकर नहीं खाना चाहिए, इससे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है और हर कार्य में बाधाए आती रहती है।


गुरुवार के दिन घर पर पोछा नहीं लगाना चाहिए, यदि आप गुरवार के दिन पोछा लगाते है इससे आपका गुरु ग्रह कमज़ोर होता है और आपका भाग्य साथ नहीं देता है आपके जीवन मे कोई न कोई घटना घटित होती रहती है।

Article image

13
A
Answered on Nov 22, 2023

आईये आज हम आपको बताते हैं कि सप्ताह के साथ दिन होते हैं। जिनमें से पांचवा दिन होता है गुरुवार का दिन इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। लोग इस दिन व्रत रखते हैं और केले के पेड़ की पूजा करते हैं। कहते हैं कि किसी भी शुभ काम को करने के लिए गुरुवार का दिन अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए तो चलिए हम आपको जानकारी देते हैं कि गुरुवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धुलना चाहिए और साबुन आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

गुरुवार के दिन हमें अपने बाल नहीं कटवाना चाहिए।

गुरुवार के दिन धन का लेनदेन नहीं करना चाहिए।

कहते हैं कि गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। और यदि आपको जाना जरूरी है तो घर से दही या फिर जीरा का सेवन करके निकलना चाहिए।

Article image

13
avatar
Answered on Nov 23, 2023

आप जानते हैं कि ऐसे कौन से काम है जो गुरुवार को हमें नहीं करना चाहिए, शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि ऐसे कौन से काम है जो गुरुवार को नहीं करना चाहिए। गुरुवार के दिन घर पर पोछा नहीं लगना चाहिए यदि आप गुरुवार के दिन पोछा लगाते हैं तो इससे आपका गुरु ग्रह कमजोर होता है और आपका भाग्य साथ ही नहीं देता है आपके जीवन में कोई न कोई घटना घटित होती रहती हैं। गुरुवार के दिन नाख़ून नहीं काटना चाहिए घर की तरक्की रुक जाती है और परेशानियां आती हैं। गुरुवार के दिन बाल को नहीं काटना चाहिए। शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि गुरुवार के दिन साबुन भी नहीं लगना चाहिए अशुभ माना जाता है इस दिन बालों को धोना वर्जित माना जाता है।Article image

11
A
Answered on Dec 13, 2023

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी का दिन होता है हमारे हिंदू धर्म के लोग भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करते हैं और इसके अलावा केले के भी पेड़ की पूजा की जाती है। हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि गुरुवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको हानि ही हानि होगी तो चलिए जानते हैं बिना देरी किए कि हमें गुरुवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए।

गुरुवार के दिन न किए जाने वाले कार्य:-

  • गुरुवार के दिन सेविंग नहीं करना चाहिए और इसके अलावा शरीर के किसी भी हिस्से के बाल नहीं काटने चाहिए, यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको संतान सुख में बाधा उत्पन्न होगी। इस दिन नाखून तो भूल कर भी नहीं काटना चाहिए।

  • मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि गुरुवार के दिन ऊपर से नमक डालकर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। बताया जाता है कि नमक खाने से गुरु अस्त हो जाता है।

  • गुरुवार के दिन दूध और केले कभी सेवन नहीं करना चाहिए।

  • हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि गुरुवार के दिन अपने से बड़ों जैसे कि पिता, दादा, गुरु, देवता, और धर्म का अपमान या फिर मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति गलती से भी ऐसा करता है तो उसे भारी पड़ सकता है।

  • गुरुवार के दिन कपड़ा नहीं धोना चाहिए। शास्त्र में इसे वर्जित माना गया है।

  • गुरुवार के दिन घर में पूछा भी नहीं लगना चाहिए, यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो गुरु ग्रह अशुभ होता है, ऐसे करने वाले व्यक्ति का भाग्य उसका साथ नहीं देता है।

Letsdiskuss

6