Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Aug 25, 2023others

होली खेलने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है ?

5 Answers
6

A
@aayushisharma7131Mar 16, 2019

होली खेलते वक़्त हम कुछ बातों का बिलकुल ध्यान नहीं देते जिसका नुक्सान हमे बाद में भरना पड़ता है , जैसे होली के रंगों से होने वाली परेशानियां क्योंकि होली के रंगों में केमिकल पाएं जाते है जिससे बाद में स्किन और बालों में कई तरह की प्रॉब्लम हो जाती है इसलिए होली खेलने से पहले हम सभी को कुछ बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए | इसलिए कुछ भी नुकसान होने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरुरी है |

Letsdiskuss (courtesy-The Indian Express)
- कभी भी होली खेलने से पहले आपको सरसों का तेल अच्छी तरह से बालों और चेहरे पर लगाना चाहिए , ऐसा करने से होली के रंगों को आप शरीर से आसानी से छुड़वा सकते है |
- अगर आप तेल लगाना पसंद नहीं करते है तो आप होली खेलने से आधा घंटा पहले अपने शरीर पर अच्छे से कोल्ड क्रीम, लोशन, या वैसलीन से अच्छी तरह से मालिश करें | यह नुस्खा आपको होली के केमिकल वाले रंगों से बचाएगा |
- ख़ास ख्याल रखें की जब भी आप होली खेलने जाएँ अपनी आँखों के आस पास क्रीम जरूर लगाए इससे आपकी आँखों को प्रोटेक्शन मिलेगी |
- अगर गलती से आँखों में ज्यादा रंग चला जाएँ तो हाथ से रगड़ें नहीं आप सादे पानी से आँख धोएं और उसके बाद गुलाब जल ड़ाल दें |
- कई लोग अपने नेल्स को ले कर बहुत परेशान रहते है, वह होली भी खेलना चाहते है और नेल्स भी खराब न हो ऐसा चाहते है ऐसे लोगों को होली खेलने से पहले नाखूनों पर नेल पोलिश लगा लेनी चाहिए |
- होली खेलने के दौरान आप ऐसे कपडे पहने जो आपका शरीर पूरी तरह से ढक दें | जितना आपका शरीर कवर रहेगा उतना ही कम कलर आपके शरीर पर लगेगा , और आप होली का पूरा लुफ्त भी उठा पाएंगे और खुद को परेशानी से भी बचा पायेंगें |

0
3
S
@setukushwaha4049Nov 9, 2022

•होली खेलने से पहले सबसे पहले अपने पुरे शरीर मे नारियल का तेल ध्यान से जरूर लगा ले, तेल लगाने से आपके शरीर से रंग जल्दी निकाल जाएगा।

•होली खेलने से पहले रंग का पैकेट जरूर ध्यान से देख ले, कही रंग की एक्सप्ररी डेट तो नहीं है वरना चेहरा भी खराब हो सकता है।


•होली खेलने से पहले अपने बालो, गर्दन मे नारियल का तेल या फिर सरसो का तेल जरूर लगाना चाहिए जिससे बालो का रंग जल्दी निकल जाए।Article image

0
3
avatar
@krishnapatel8792Jan 22, 2023

होली का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है आज यहां पर हम आपको बताएंगे कि यदि आप भी होली खेलते हैं तो आपको भी होली खेलने से पहले किन किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि आगे चलकर आपके शरीर को कोई भी नुकसान ना पहुंचे।

सबसे पहली बात तो जब भी आप होली खेलने जाए तो अपने पूरे शरीर पर सरसों का तेल लगा ले और अपने बालों पर भी तेल लगा ले ताकि होली वाला रंग आसानी से शरीर से छूट जाए।

शरीर को ढक कर रखना ज्यादा बेहतर होगा और वही यदि आप फुल स्लीव्स के कपड़े पहनते हैं तो ज्यादा बेहतर होगा।

इसके अलावा होली खेलने के लिए नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें।Article image

0
3
M
@meenakushwaha8364Aug 23, 2023

होली खेलने से पहले कुछ विशेष बातो का ध्यान रखना जरुरी होता है जैसे कि आप होली खेलने से पहले आपने बालो क़ो कवर कर ले, बालो मे टोपी लगा ले जिससे आप होली खेलने से बालो मे होली का रंग नहीं लगेगा।


इसके अलावा होली खेलने से पहले एक बात का विशेष ख्याल रखे कि होली खेलने जाने से पहले आँखों मे चश्मा जरूर पहन ले ताकि आँखों के अंदर रंग न जाये।

Article image

0
2
V
@vandnadahiya7717Aug 25, 2023


दोस्तों होली रंगों करते त्यौहार है बिना रंग खेले मानो मजा ही नहीं आता है लेकिन आवश्यक है कि होली खेलने के पहले हमें विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए यदि आप होली में रंग खेलने के शौकीन है तो आपको अपनी त्वचा का भी ध्यान रखना चाहिए अपनी त्वचा और चेहरे का ध्यान रखने के लिए आपको चेहरे और त्वचा में सनस्क्रीन और मॉइश्चराइज लगाना चाहिए ऐसे करने से जब भी आप नहाने जाएंगे तो आपके रंग आसानी से निकल जाएंगे।

Article image

0
2