R
Updated on Aug 10, 2022health-beauty

जो लोग शाकाहारी हैं उन्हें ठण्ड से बचने के लिए क्या खाना चाहिए ?

React
1 Answers

K
Updated on Jan 14, 2019

बढ़ती सर्दियों में सभी लोग बहुत परेशान रहते हैं | परन्तु कुछ लोगों को सर्दी का मौसम बहुत पसंद होता है |अक्सर लोगों का कहना होता है , सर्दियां शुरू होती है, तो अंडे खाओ या मछली खाओ जो आपको सर्दी से बचातींहैं | परन्तु ऐसा नहीं है जो लोग शाकाहारी होते हैं उनके लिए भी सर्दियों में स्वस्थ रहने के बहुत सारे उपाय हैं | आइये आपको बताते हैं शाकाहारी लोगों के लिए कौन सीचीज़ें हैं जो सर्दियों से उन्हें बचा सकती है |

 
- सुबह के नाश्ते में :-
अगर आप शाकाहारी हैं तो आप सर्दियों के दिनों में सुबह के नाश्ते ब्रेड, उपमा, पोहा, या आटे का हलवा जो की गुड़ से बनाया गया हो वो शामिल कर सकते हैं | इसके साथ साथ अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ फलों को शामिल करें तो ये भी सर्दियों में आपके स्वस्थ के लिए लाभदायक होगा | सर्दियों में सुबह के समय दूध का सेवन जरूर करें वो भी बिना मलाई वाला | सुबह का नाश्ता पेट भर के खाना होता है |
 
- सर्दियों में कौन से फलों का सेवन करें :-
आप सर्दियों के दिनों में सेव, स्वीट पोटैटो, संतरा , लाल अंगूर, कीवी, अनार ,आवंला , अमरुद और सिंघाड़ा खा सकते हैं | यह सभी फल सर्दी के मौसम में आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है | इन सभी फलों का सुबह के नाश्ते में प्रतिदिन सेवन आपके शरीर को स्वस्थ बनाता है |
 
जो लोग शाकाहारी हैं उन्हें ठण्ड से बचने के लिए क्या खाना चाहिए
 
- दोपहर के खाने में : -
अपने दोपहर के भोजन में दाल चावल के साथ कोई भी एक मौसमी हरी सब्जी, रोटी, ताजा दही या छाछ जरूर शामिल करें | दोपहर के खाने में आप सूप भी शामिल कर सकते हैं | दोपहर के खाने में आंवला, पुदीना और धनिया पत्ती की चटनी का इस्तेमाल जरूर करें | सुबह के नाश्ते के हिसाब से आपको दिन का खाना थोड़ा कम खाना चाहिए |
 
- रात के खाने में :-
सर्दियों में खाना न खाना नहीं छोड़ना चाहिए चाहे आप कितनी भी डाइटिंग में क्यों न हो | रात के समय खाना सुबह से और दोपहर से कम खाना चाहिए | रात के खाने में आप मौसमी सब्जियां मिलाकर दलिया बना सकते हैं, या आप खिचड़ी भी खा सकते हैं | रोज रात के समय गरम हल्दी दूध जरूर पीएं |

React