वो कौन सी जोड़ियां हैं जो इस बार अपनी पहल...

S

| Updated on July 31, 2023 | Entertainment

वो कौन सी जोड़ियां हैं जो इस बार अपनी पहली होली साथ मनाएंगे ?

2 Answers
793 views

@shyamakashyapa1923 | Posted on March 20, 2019

जैसा कि साल 2018 कई सारे अभिनेताओं ने शादी की , चाहे वो छोटे पर्दे के अभिनेता हों या बड़े पर्दे के | आइये इस बार कौन सी जोड़ी मनाएंगी अपनी पहली होली जानते हैं |


कपिल शर्मा - गिन्नी चतरथ :-
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी दिसंबर 2018 में हुई | इसके साथ ही कपिल शर्मा ने अपने शो में वापस से कम बेक किया | इस साल कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की पहली होली है |

Loading image... (Courtesy : Hari Bhoomi )

बेनाफ दादाचंदजी - नॉर्मन हाउ :-
छोटे पर्दे की 'बा बहू और बेबी' की मशहूर अभिनेत्री बेनाफ दादाचंदजी ने अपने चाइनीज बॉयफ्रेंड नॉर्मन हाउ से शादी की यह एक दूसरे को 9 साल से डेट कर रहे थे | बेनाफ के पति नॉर्मन हाउ एक मशहूर शेफ हैं | इन दोनों की भी यह पहली होली है |

Loading image...(Courtesy : News Track Live )

लवलीन कौर - कौशिक कृष्णमूर्ति :-
"साथ निभाना साथिया" में बेहतर किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लवलीन कौर ने अभी कुछ समय पहले ही शादी की | लवलीन कौर ने बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की | इन्होनें दोनों रिवाजों से शादी की जिसमें एक पंजाबी स्टाइल और दूसरा साउथ इंडियन स्टाइल शामिल है | इस साल यह जोड़ी भी अपनी पहली होली मनाएगी |

Loading image... (Courtesy : Dainik Bhaskar )

शीना बजाज - रोहित पुरोहित :-
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस शीना बजाज ने रोहित पुरोहित से शादी कर ली | दोनों एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे, और यह इनकी पहली होली है |

Loading image... (Courtesy : Jansatta )

कुणाल जयसिंह - भारती कुमार :-
'इश्कबाज' में ओमकारा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कुणाल जयसिंह अपनी गर्लफ्रेंड भारती कुमार के साथ 20 दिसंबर मंदिर में शादी कर ली | इन दोनों की भी यह पहली होली है |

Loading image... (Courtesy : Hindustan )

- पारुल चौहान - चिराग ठक्कर :-
"बिदाई" सीरियल की अभिनेत्री पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की | पारुल की शादी में उनके परिवार के साथ-साथ "ये रिश्ता क्या कहलाता है " टीम के सभी लोग शामिल हुए | उनकी भी यह पहली होली है |

Loading image... (Courtesy : thehook )


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 31, 2023

चलिए चर्चा करते हैं कि वह कौन सी जोड़ी है जो सन 2023 में इस बार अपनी पहली होली एक साथ मनाएंगे चलिए जानते हैं।

बिदाई सीरियल की अभिनेत्री पारुल चौहान का नाम तो आप सभी जानते ही होंगे जिन्होंने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की पारुल की शादी में उनके परिवार के साथ साथ यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के सभी टीम शामिल हुए जो कि इस बार पारुल और चिराग की पहली होली है।

वहीं दूसरी जोड़ी की बात करें तो इश्कबाज में ओमकारा का किरदार निभाने वाले अभिनेता कुणाल जयसिंह अपनी गर्लफ्रेंड भारती के साथ शादी रचाने वाले हैं।

Loading image...

0 Comments