A
Updated on Aug 10, 2019astrology

भाई की राशि के अनुसार किस रंग की राखी लें?

React
1 Answers

A
Answered on Aug 10, 2019
रक्षाबंधन हिंदुओं का एक बड़ा त्‍यौहार है जो 15 अगस्‍त को देशभर में धूमा धाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं। इसलिए सभी बहनें अपने भाइयों को ले कर कुछ ख़ास किस्म की तैयारियां भी करती है |
Article imagecourtesy-India TV

इसलिए आज हम आपको बताएँगे की अगर रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर उनकी राशि अनुसार रंग की राखी बांधती हैं तो इससे भाई की खूब तरक्‍की होती है। यही नहीं इस दिन भाई और बहन मिल कर पितरों के नाम पर दान कर सकते हैं या फिर गरीबों को भोजन भी करवा सकते हैं।

मेष राशि
जिन बहनों के भाइयों की राशि मेष है उनका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी पहनानी चाहिये। क्योंकि लाल रंग को ऊर्जा का स्त्रोत्र माना जाता है।


वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक का ग्रह शुक्र है इसलिए बहनों को इन्‍हें नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।


मिथुन राशि
मिथुन राशि देवता बुध माने गए हैं इसलिए इन भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।


कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर पीले-सफेद रंग की राखी बांधे।


सिंह राशि
सिंह राशि के स्‍वामि सूर्य देव हैं इसलिए इन भाइयों की कलाई पर सुनहरी, पीली या फिर गुलाबी राखी शुभ मानी जाएगी।


कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध देवता हैं इसलिए इन्‍हें सफेद रंग या फिर हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।


तुला राशि
इन राशि के लोगों के स्‍वामी शुक्र हैं। इनकी कलाई पर सफेद, क्रीम या हल्‍के नीले रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।


वृश्चिक राशि
इन जातकों के स्वामी मंगल देव हैं इसलिए अपने भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधें।


धनु राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं इसलिए इन भाइयों की कलाई पर चंदन की राखी बांधें।


मकर राशि
मकर राशि के स्‍वामी ग्रह शनि हैं इसलिए इस राशिवाले भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांधे। इसके साथ ही इन्‍हें केसर का तिलक भी लगाना चाहिए।


कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्‍वामी ग्रह शनि हैं इसलिए इन्‍हें गहरे रंग या रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधनी चाहिए।


मीन राशि
मीन राशि देव बृहस्पति हैं इसलिए इस राशि वाले भाई को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधें। तथा हल्‍दी का तिलक लगाएं।


React