B
Updated on Apr 17, 2019news-current-topics

उमा भारती ने प्रियंका गांधी को लेकर क्या विवादित बयान दिया ?

React
1 Answers

S
Updated on Apr 17, 2019

Article image भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता और मोदी सरकार में मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


लोकसभा चुनाव का प्रचार जैसे जैसे चढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। हमेशा की तरह उमा भारती ने एक बार फिर नेहरू गांधी परिवार के सदस्यों पर अपना हमला जारी रखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को चोर की पत्नी कह डाला।


मीडियाकर्मियों के इस सवाल पर कि भारतीय राजनीति में आप प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री को आप किस रूप में लेती हैं, इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।


उमा भारती ने कहा कि प्रियंका के आने से क्या प्रभाव पड़ेगा। जिस महिला का पति चोरी के आरोप में हो, तो लोग उसे किस नजर से..., कैसी नज़र से देखेंगे। एक चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, देश उसी नजर से देखेगा प्रियंका को।



React