J
Feb 12, 2019entertainment

रणवीर सिंह के पिता ने उनके करियर के लिए क्या संघर्ष किये ?

1
1 Answers

रणवीर सिंह बॉलीवुड का वो उभरता हुआ सितारा है, जिनके बारें में जितनी तारीफ़ की जाएं कम ही होगी | मात्र 9 साल के करियर में रणवीर सिंह ने करोडो दिलो पर राज़ किया है | इतने कम समय में उन्होंने ना केवलदर्शको का दिल जीता हैं बल्कि करोडो दिलो में अपनी एक अलग जगह बनाई है | आज की पीड़ी के लिए रणवीर सिंह सिर्फ एक अभिनेता नहीं है, बल्कि वह एक ऐसी पर्सनैल्टी बन चुके है जिनके हर स्टाइल को बखूबी फॉलो किया जाता है, यहाँ तक है कि अगर वह अजब गज़ब ढंग के कपडे भी पहन लें तो वह ट्रेंड बन जाता है |

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह फिल्म 83 के लिए किनसे ट्रैंनिंग ले रहे ?

Letsdiskuss(courtesy-timesnow)

रणवीर सिंह के अभिनय करियर की सफलता का श्रेय सिर्फ रणवीर सिंह को नहीं जाता है, क्योंकि रणवीर सिंह का अभिनय करियर बनाने के लिए उनके पिता ने एक समय में घर और गाड़ी तक बेच दी थी | एक रियलिटी शो में जज के रूप में आएं रणवीर सिंह ने बताया की एक समय था जब उनके पिता उनके लिए बस में सफर किया करते थे ,और बसो के धक्के खाने के लिए मज़बूर हो गए थे |

Article image (courtesy-dnaindia)
आपको बता दें की रणवीर सिंह की आने वाली नयी फिल्म "गली बॉय " में रणवीर सिंह आपको बेहद अलग और निराले अंदाज़ में नज़र आएंगे, इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभाएंगे, और उनके अपोजिट आपकोआलिआ भट्ट नज़र आएँगी |
React