S
Updated on Sep 18, 2023news-current-topics

इंडिया-मिडिल ईस्ट- यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर के बारें में आप क्या जानते है।

4
1 Answers

avatar
Answered on Sep 17, 2023

जी - 20 समिट से इतर भारत- अमेरिका - यूरोपिय यूनियन और सऊदी अरब के बीच एक अहम कॉरिडोर को लेकर सहमति बनी है। इसे इंडिया - मिडिल ईस्ट - यूरोपीय इकोनॉमिक कॉरिडोर का नाम दिया गया है। यह भारत को खाडी देशों और फ़िर यूरोप तक जोड़ेगा। इसे एक ऐतिहासिक समझौता बताया जा रहा है। 9 सितम्बर को इस प्रोजेक्ट के एमओयू पर दस्तखत हो चुके हैं। दस्तखत करने वाले देशों मे भारत के साथ अमेरिका, सऊदी अरब अमीरात, युरोपियन यूनियन, इटली, फ्रांस, और जर्मनी है। इस कॉरिडोर के बनने के बाद रेल और जहाज से ही भारत से यूरोप पहुँचा जा सकेगा। इस कॉरिडोर को चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिऐटिव का जवाब मांग है। इस कॉरिडोर को लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया -"साझा उम्मीदों और सपनो का खाका तैयार करते हुए इंडिया- मिडिल ईस्ट- यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर, इनोवेशन और विकास का प्रतीक के रूप मे उभरेगा, ये हमारा वादा है, उम्मीद है कि कॉरिडोर दुनिया भर मे मानव प्रयास और एकता का गवाह बन सकता हैं। Article image

2