गुलाब जामुन और छेना का नाम सुनते ही मेरे मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि मुझे मीठे में यदि कुछ खाना पसंद है तो वह गुलाब जामुन और छेना लेकिन आप जानना चाहते हैं कि मुझे क्या अधिक पसंद है गुलाब जामुन या छेना तो मैं आपको बता दूं कि मुझे गुलाब जामुन अधिक पसंद है। क्योंकि गुलाब जामुन खोवे से बनता है और खोवे से बनी हुई चीज खाने में बहुत ही ज्यादा लाजवाब होती है।
मैं आपको बता दूं कि छेना और गुलाब जामुन खाने से हमें कई सारे फायदे भी प्राप्त होते हैं:
यदि किसी व्यक्ति को पीलिया हो जाती है तो ऐसे में पीलिया की समस्या को ठीक करने के लिए आप सफेद रंग वाले रसगुल्ले का सेवन कर सकते हैं इसके सेवन से पीलिया की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।
मैंने देखा है कि ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो पेशाब को काफी देर तक रोक कर रखते हैं तो इसकी वजह से पेशाब करते समय जलन होने लगती है और तो और कभी-कभी पेशाब पीले रंग आने लगता है, ऐसे में आप इसे ठीक करने के लिए रोज सुबह शाम एक रसगुल्ला खा सकते हैं।
यदि महिलाएं प्रेगनेंसी में रसगुल्ला का सेवन करती है तो उन्हें भी कई सारे फायदे मिलते हैं,यदि प्रेगनेंसी में महिलाएं रसगुल्ला खाती हैं तो उन्हें भरपूर मात्रा में कैल्शियम की प्राप्ति होती है। लेकिन हां प्रेगनेंसी में महिलाओं को इसकी चासनी नहीं खानी चाहिए।
इस प्रकार मैंने आपको इस पैराग्राफ में छेना और गुलाब जामुन में से कौन सा चीज मुझे अधिक पसंद है मैंने आपको इसकी जानकारी दे दी है। और यदि हां आप भी चाहे तो आप भी यहां पर बता सकते हैं कि आपको कौन सी चीज खाना अधिक पसंद है।







