Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Science & Technologyभारत के मानचित्र पर आप को क्या नजर आता ह...
A

| Updated on June 14, 2019 | science-and-technology

भारत के मानचित्र पर आप को क्या नजर आता है?

2 Answers
A

@avinashsingh6138 | Posted on June 14, 2019

मेरा भारत मेरा देश। जब भी इसके मानचित्र को देखती हूं ,भारत माता का चित्र आंखों के सम्मुख उभर आता है।

कुछ यूं लगता है जैसे हिमालय पे जमीं स्वेत बर्फ मां का रजत मुकुट हो। पश्चिम में दूर तक फैले गुजरात और राजस्थान तथा पूर्व में फैले अरुणाचल प्रदेश मां की विशाल भुजाएं हों। दक्षिण में लहराता विशाल हिन्द महासागर मां के पवित्र चरणों का प्रक्षालन कर मानो स्वयं धन्य हो रहा हो। भारतवर्ष के वक्षस्थल पर फैली तमाम छोटी बड़ी नदियां मां के केश, ऐसे सुशोभित हो रही है जैसे शिव की जटाओं में गंगा। और दूर दूर तक फैली हरी भरी फसल मां के अंगवस्त्र।


0 Comments
K

@kandarpdave1975 | Posted on August 17, 2019

किसी भी देश और उसके लोगो के लिए मानचित्र यानी मैप बहुत इम्पोर्टेन्ट होता है। वैसे तो इस का उपयोग विविध स्थानों की भौगोलिक माहिती पाने के लिए होता है, लोगो को उसके आकार में भी बड़ी दिलचस्पी होती है। कहा जाता है की क्या और कैसे देखना है वो तो देखनेवाले की नजर पर निर्भर करता है। कभी कभी तो आसमान के बादलो में भी विविध आकृतिया नजर आती है और लोगो के मनोरंजन का विषय बन जाती है पर आज हम बात कर रहे है भारत के मैप के आकार की।

Article image सौजन्य: इंडिया ट्रेवल गाइड


काफी देखनेवालों को इस में माँ भारती नजर आती है जहा कश्मीर उसके सर का मुकुट है तो दिल्ली उसका दिल, पश्चिमी और पूर्वीय भारत उस की विशाल बाहें दिखती है तो दक्षिण में उसके चरण। इस के आलावा एक और ख़ास बात भी है भारत के राज्यों के आकार में। आप अगर गौर से देखेंगे तो भारत के विविध राज्यों के भौगोलिक आकार विश्व के अन्य देशो से मिलते है। जैसे की गुजरात का नक्शा इटली से मिलता है तो उत्तर प्रदेश का नक्शा ब्राज़ील जैसा दीखता है वहीँ राजस्थान का प्रदेश और थाईलैंड एक जैसे लगते है। इस हिसाब से देखा जाये तो हमारा देश सही मायने में काफी देशो को अपने में समा के बैठा हो ऐसा लगता है।


0 Comments

MASHABLE IS A GLOBAL, MULTI-PLATFORM MEDIA AND ENTERTAINMENT COMPANY. FOR MORE QUERIES AND NEWS CONTACT US ON THIS EMAIL: [email protected]