A
May 26, 2021
- समुंद्र मंथन अगर इसे अमृत प्राप्ति मंथन कहे तो गलत नहीं होगा। यह घटना उस समय की है जब दैत्यराज बलि ने तीनों लोगों पर राज का लिया था। तब सभी देवता भगवान विष्णु के पास पहुंचे तो भगवान विष्णु ने यह सुझाव दिया कि अगर तुम असुरों को अमृत का लालच दो तो वे तुम्हारे साथ समुंद्र मंथन में हिस्सा लेंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। असुरों व देवताओं के सहयोग से समुद्र मंथन हुआ और 14 रत्न समुद्र मंथन से प्राप्त हुए। जो थे हलाहल विष, घोड़ा, कोस्तुभ मणि, कामधेनु, देवी लक्ष्मी, अप्सरा रंभा, वारुणी देवी, चंद्रमा, एरावत ,पारिजात ,कल्पवृक्ष, पांचजन्य शंख, धन्वंतरी देव और अमृत।
React
