नींबू हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन आप यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है यदि आप नींबू पानी अधिक मात्रा में पीते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। और कई लोगों के दातों में ठंडा गरम महसूस होने लगता है डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादा नींबू के सेवन से सीने में जलन होने लगती है। और नींबू में एसिडिक लेवल अधिक पाया जाता है जो कि नहीं बता ज्यादा सेवन करने से यह शरीर में जाकर क्रिस्टल बन जाता है और यह क्रिस्टल किडनी स्टोन और गॉल स्टोन का रूप ले लेता है जिसके कारण गुर्दे और पित्ताशय की थैली की समस्या बन जाता है जो हमारे लिए बहुत ही खतरनाक साबित होता है।
ज्यादा नींबू का सेवन करने से क्या होता है?
@setukushwaha4049 | Posted on January 9, 2022
ज़रूरत से ज्यादा नीबू का सेवन करने से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है -
नीबू का सेवन ज़रूरत से अधिक किये जाये तो किडनी स्टोन होने की समस्या हो सकती है, क्योंकि नीबू मे एसिडीक लेवल और ऑक्सीलेट अधिक मात्रा मे पाये जाते है, जिससे किडनी डमेज होने की संभवना अधिक होती है।
नीबू का सेवन ज़रूरत से ज्यादा करने पर पेट मे जलन, पेट दर्द जैसी समस्याये होने लगती है।
यदि आपको एसीडीटी की समस्या है, तो ऐसे मे आपको नीबू का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि नीबू मे एसीड अधिक मात्रा मे पाया जाता है, जो आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
- हमें अधिक नींबू खाने से कई सारी परेशानियां हो सकती हैं इसीलिए हमें सीमित नींबू का सेवन करना चाहिए!
- अधिक नींबू खाने से हमारा पेट खराब कर हो सकता है.
- अधिक नींबू का सेवन करने से यह हमारे दांतो के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है.
- नींबू के साथ-साथ उसके छिलके में भी कई सारे ऐसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.
- अधिक नींबू का सेवन करने से टॉन्सिल्स की समस्या उत्पन्न हो सकती है.
- अधिक नींबू का सेवन करने से हमारे सर में दर्द भी हो सकता है.
@rajnipatel6804 | Posted on January 10, 2022
नींबू पानी हमारी पेट की समस्या के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन पानी में बहुत अधिक नींबू निचोड़ कर सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं पाचन तंत्र में गड़बड़ी और उल्टी का कारण बन सकती हैं !
नींबू में एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है जो दांतों के इनमेल को खराब करता है आपको नींबू पानी या किसी भी ऐसी चीज का सेवन करने के तुरंत दांतों को ब्रश करने से बचाना चाहिए हमें तुरंत ही सादा पानी पीना चाहिए !
नींबू में टाइरामाइन भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह एक प्राकृतिक मोनोमाइन होता है जो सिर दर्द से जुड़ा होता है अन्य फलों की तुलना में नींबू में अधिक पाया जाता है!
