Aanchal Singh's avatar
Updated on Nov 27, 2023health-beauty

दही और शहद का मिश्रण एक साथ खाने से क्या होता है

26
5 Answers

M
Answered on Aug 22, 2022

दही और शहद का मिश्रण शरीर के लिऐ बेहद लाभदायक है। यह हेल्दी शरीर के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है।
लोगों को अक्सर ब्लोटिंग, गैस अपच जैसी समस्याएं होना आम बात है लेकीन दही और शहद इन बीमारियों का रामबाण इलाज है। जिन लोगों के शरीर की हड्डियों में दर्द होता है उनके लिए दही और शहद का मिश्रण बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि दही में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह दोनों न्यूट्रिएंट प्रदान न्यूट्रिएंट मिलकर हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

Article image

शहद में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो हेल्दी बैक्टीरिया युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से पाचन तंत्र हमेशा दुरुस्त रहता है।दही और शहद दोनों में विटामिन सी की मात्रा पाई जाताहै जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।शहद में ग्लूकोस दही में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है ।अगर आप वर्कआउट करते हैं तो एक्सरसाइज के बाद दही और शहद बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। दही और शहद दोनों शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं और साथ ही मांसपेशियों को रिकवरी होने में भी मदद मिलती है।

Article image

वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए दही और शहद बिल्कुल परफेक्ट इलाज है। दही कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने में सहायक होता है। दही शरीर में फैक्ट बर्नर का काम करती है। इसलिए आप वजन घटाने के लिए दही और शहद का सेवन कर सकते हैं।
गर्मियों में दही का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है इसकी ठंडी तासीर शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। एक्सपर्ट के अनुसार शहद में 17 प्रतिशत पानी पाया जाता है, 21 प्रतिशत ग्लूकोस और 38 प्रतिशत फ्रक्टोज इसके साथ ही जस्ता मैग्नीज, कैल्शियम,आयरन, पोटेशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हेल्दी शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व माने जाते हैं।

9
avatar
Answered on Aug 27, 2022

दही के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे लेकिन यदि आप शहद के साथ दही का सेवन करते हैं तो इसके फायदे और भी अधिक बढ़ जाते हैं तो चलिए जानते हैं कि शहद और दही का मिश्रण का सेवन एक साथ करने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

यदि किसी व्यक्ति के हड्डियों में दर्द रहता है या फिर सूजन रहता है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वे दही और शहद का सेवन एक साथ कर सकता है इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं।

दही और शहद के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है क्योंकि दही और शहद में विटामिन सी पाया जाता है।Article image

9
avatar
Answered on Sep 9, 2022

दही और शहद दोनों को साथ मे खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि दही और शहद में प्रोटीन, कैल्शियम पाया जाता है जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दही और शहद हमारे शरीर मे इम्यूनिटी बढ़ाता है क्योंकि, इसमें विटामिन सी भी पाया जाता हैं। दही और शहद हमारे बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दही और शहद को एक साथ खाने से याददाश्त भी तेज होती है।Article image

9
S
Answered on May 31, 2023

दही और शहद का मिश्रण एक साथ खाने से इम्मूनिटी सिस्टम मजबूत होती है, क्योकि दही और शहद मे विटामिन सी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है इसलिए हमें दही और शहद का सेवन एक साथ करना चाहिए।

जिन व्यक्तियों क़ो कब्ज, गैस, एसीडिटी की समस्या होती है उन्हें रोजाना दही और शहद का मिश्रण एक साथ खाना चाहिए इससे गैस,एसीडिटी और कब्ज की समस्या काफ़ी हद तक कम हो जाती है।Article image

8
avatar
Answered on Nov 25, 2023

दही और शहद का मिश्रण एक साथ खाने से कई सारे फायदे होते हैं और यह हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है।दही और शहद कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

जिन व्यक्तियों को कब्ज गैस,एसिडिटी, कब्ज समस्या होती है उन्हें रोजाना दही और शहद का मिश्रण एक साथ खाना चाहिए इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

दही और शहद के सेवन से ह्यूमन सिस्टम मजबूत होता है। क्योंकि दही और शहद में विटामिन सी पाया जाता है।

दही और शहद दोनों साथ में खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त और मजबूत रखने में मदद करता है। दही आपको पेट में होने वाले संक्रमण से बचाने में भी मददगार होती हैं। क्योंकि दही में लाइव बैक्टीरिया मौजूद होते हैं,जो पाचन क्रिया को तेज बनाते हैं।शहद खाने से अपच की समस्या दूर होती है।

शहर में ग्लूकोज की अच्छी मात्रा पाई जाती है और दही प्रोटीन से भरपूर होता है।Article image

7